{"_id":"646e5dbc01dc41aafe085f24","slug":"objection-expressed-on-the-use-of-wrong-material-in-building-construction-deoria-news-c-7-1-179826-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भवन निर्माण में गलत सामग्री के प्रयोग पर जताया एतराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भवन निर्माण में गलत सामग्री के प्रयोग पर जताया एतराज
Thu, 25 May 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 25 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांववालों ने कहा- ध्यान दे प्रशासन, पिपरा दौलाकदम सीएचसी का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। पिपरा दौलाकदम सीएचसी पर हो रहे भवन निर्माण कार्य में किए जा रहे गलत सामग्री के प्रयोग को लेकर ग्राम प्रधान सहित गांव के लोगों ने एतराज जताया है। उनका कहना है कि भवन निर्माण में ठेकदार मानक विहीन कार्य करा रहे हैं। कहने के बाद भी इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। क्षेत्र के पिपरा दौलाकदम सीएचसी पर शासन की तरफ से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन का निर्माण चल रहा है। इसमें प्रयोग की जा रही गलत सामग्री को लेकर ग्राम प्रधान यमुना शरण मद्धेशिया, खुबललाल निषाद, मनोज दुबे, हरेंद्र सिंह, राकेश प्रसाद, शिरोमणि दुबे, वीरेंद्र प्रसाद आदि लोगों ने बुधवार को एतराज जताया। उनका कहना है कि भवन निर्माण में ठेकेदार शुरू से ही घटिया सामग्री का प्रयोग कर रहे हैं। आरोप है कि जिम्मेदारों से इस बात की शिकायत करने पर भी अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसकी जांच कराकर कार्रवाई नहीं की गई तो अब इस तरह काम नहीं होने दिया जाएगा। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डाॅक्टर शुभलाल शाह ने बताया कि गलत ईंट आदि की शिकायतें सही प्रतीत हो रही हैं। उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है।
कोट
- सीएचसी पर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें गलत ईंट व सामग्री के प्रयोग की जानकारी मिली है। संबंधित जेई को बोला हूं। वह इस समय लखनऊ में हैं। कल वहां जाकर देखेंगे। प्रभारी चिकित्साधिकारी को भी कहें हैं। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - डाॅक्टर राजेश झा, सीएमओ, देवरिया
कोट
दोयम और सेम ईंट से ठेकेदार भवन निर्माण करा रहे हैं। कोई भी सामग्री ठीक ढंग से नहीं लग रही है। प्रभारी चिकित्साधिकारी से कहने पर अपना हाथ खड़े कर ले रहे हैं। तय मानक के अनुसार कार्य कराए जाएं, नहीं तो कार्य रोक दिया जाएगा।- यमुना शरण मद्धेशिया, ग्राम प्रधान, पिपरा दौलाकदम