{"_id":"64dfb3732efc2a07b209d18c","slug":"number-115-railway-crossing-will-remain-closed-in-bhatni-today-there-may-be-jam-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-4474-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भटनी में आज बंद रहेगी 115 नंबर रेलवे क्राॅसिंग, लग सकता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भटनी में आज बंद रहेगी 115 नंबर रेलवे क्राॅसिंग, लग सकता है जाम
Fri, 18 Aug 2023 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। भटनी-वाराणसी रेल मार्ग पर दोहरीकरण कार्य के लिए शनिवार रात नौ से रविवार सुबह छह बजे तक भटनी के 115 रेलवे क्रॉसिंग पर आवागमन बंद रहेगा। इस दौरान रेलवे ने लोगों को 116 नंबर रेलवे क्रासिंग से आने-जाने की अपील की है। इससे भटनी नगर में जाम की बड़ी समस्या हो सकती है। रेलवे ने पत्र देकर जिलाधिकारी, एसपी व आरपीएफ को अवगत कराया है।
भटनी से औड़िहार स्टेशन के बीच दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। रेलवे ने इसके लिए नौ घंटे का मेगा ब्लाॅक लिया है। इसकी वजह से शनिवार रात नौ से रविवार सुबह छह बजे तक भटनी के 115ए नंबर रेलवे फाटक से आवागमन बंद रहेगा। लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए 116 नंबर रेलवे क्राॅसिंग से आवागमन बहाल रहेगा। हालांकि नगर के सकरे रास्तों से बड़े वाहन नहीं गुजर पाएंगे वहीं अन्य वाहनों के गुजरने से नगर में जाम की समस्या हो सकती है। स्टेशन अधीक्षक उपेंद्र चौबे ने बताया कि रेल मार्ग के दोहरीकरण कार्य के चलते शनिवार को 115ए नंबर रेलवे क्रॉसिंग को बंद रखा जाएगा। रविवार सुबह छह बजे के बाद आवागमन सुचारू रूप से चलने लगेगा।