फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Now look at Congress candidate

अब कांग्रेस उम्मीदवार पर नजर

Sat, 13 Feb 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला/देवरिया
अमर उजाला/देवरिया Updated Sat, 13 Feb 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र देवरिया-कुशीनगर के विधान
विज्ञापन
परिषद सदस्य पद के चुनाव में शुक्रवार को भाजपा और बसपा के प्रत्याशी तय हो गए।

भाजपा ने देवरिया के व्यवसायी सुनील सिंह और बसपा ने भाटपाररानी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत शाही पर दाव लगाया है। कांग्रेस की तरफ से अभी प्रत्याशी तय न होने के कारण लोगों की निगाहें कांग्रेस प्रत्याशी की ओर टिकी हैं।

समाजवादी पार्टी ने कुशीनगर जिलाध्यक्ष राम अवध यादव को मैदान में उतारा है। उन्होंने गुरुवार को देवरिया कलेक्ट्रेट में डीएम कोर्ट में पर्चा दाखिला किया।

सपा ने प्रत्याशी घोषित करने में बाजी मार ली। भाजपा प्रत्याशी घोषित करने को लेकर माथापच्ची करती रही। पार्टी भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव पर दांव लगाना चाहती थी।

लेकिन चुनाव में धनबल को देखते हुए महेंद्र यादव ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। पार्टी ने शुक्रवार को देवरिया के व्यवसायी सुनील सिंह को पार्टी प्रत्याशी बनाया है।

वहीं बसपा ने भाटपाररानी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत शाही को उम्मीदवार बनाया है। वे इस समय गोरखपुर जेल में बंद हैं और 15 को नामांकन करेंगे। इसकी पुष्टि बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर सुधीर कुमार ने की।

उन्होंने बताया कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने अजीत शाही को चुनाव लड़ने के लिए हामी भरी है। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश कहते हैं कि पार्टी कुशीनगर के किसी नेता को उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रही है।वहीं पूर्व डीपीआरओ जनार्दन शाही और सामाजिक डॉ. चतुरानन ओझा चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed