{"_id":"69ebbddebe920d4a040edc16","slug":"now-kharif-seeds-will-be-distributed-through-e-lottery-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-180251-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अब ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा खरीफ बीज का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अब ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा खरीफ बीज का वितरण
Sat, 25 Apr 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। खरीफ सीजन 2026 के लिए बीज वितरण प्रणाली में कृषि विभाग ने पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से पहले आओ, पहले पाओ व्यवस्था को समाप्त करते हुए अब ई-लॉटरी प्रणाली लागू कर दी है। इसके तहत पंजीकृत किसानों को ही निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से बीज उपलब्ध कराए जाएंगे।
जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह ने बताया कि बीज बुकिंग की प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई निर्धारित की गई है। इस अवधि के भीतर किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार प्रमाणित एवं संकर बीज की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। सामान्य बीज वितरण 50 प्रतिशत अनुदान पर, विभिन्न योजनाओं के प्रदर्शन में 100 प्रतिशत अनुदान पर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त आवेदनों में से पात्र किसानों का चयन पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। यह नई व्यवस्था सामान्य बीज वितरण के साथ-साथ मिनी किट बीज वितरण योजना पर भी लागू होगी। हालांकि अभी शासन की तरफ से बीज वितरण का लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। किसानों से अपील की है कि वे कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर स्वयं या नजदीकी जन सेवा केंद्र (सीएससी) के माध्यम से समय से बुकिंग सुनिश्चित कर लें। क्योंकि अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए किसान अपने उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी या ब्लॉक स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार पर संपर्क कर सकते हैं।