{"_id":"64cd407302cca0aa0a03f2a5","slug":"now-district-and-divisional-trials-of-civil-services-games-will-be-held-with-the-new-timetable-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-3163-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अब नई समय सारिणी से होंगे सिविल सर्विसेज खेलों के जिला व मंडल ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अब नई समय सारिणी से होंगे सिविल सर्विसेज खेलों के जिला व मंडल ट्रायल
Fri, 04 Aug 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। सिविल सर्विसेज खेलों के जिला व मंडल ट्रायल की तिथियों में खेल निदेशालय ने बदलाव किया है। पहले आठ अगस्त को जिला व 11 व 12 अगस्त को मंडल ट्रायल रखा गया था। अब जिला ट्रायल 19 अगस्त को एवं मंडल ट्रायल 25 व 26 अगस्त को निर्धारित किया गया है।
खेल निदेशालय को विधानसभा, विधान परिषद व सचिवालय की ओर अवगत कराया गया है कि विधानमंडल का सत्र सात अगस्त से 11 अगस्त तक प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि ऐसे में इनसे जुड़े विभागों के अधिकारी व कर्मचारी व्यस्त रहेंगे और ऐसे में उन्हें अपने खेल का अभ्यास करने का पर्याप्त मौका नहीं मिलेगा। इसी को बदलाव का बड़ा कारण बताया जा रहा है। हालांकि खेल विभाग से जुड़े विभागीय अधिकारी इस पर कुछ बोलने से बच रहे हैं। उधर नए बदलाव के अनुसार राज्य सरकार के कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आयोजित होने वाले सिविल सर्विसेज खेल में टेनिस, वालीबाॅल, तैराकी, बास्केटबाॅल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एंड बेस्ट फिजिक, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावर लिफ्टिंग, क्रिकेट, हॉकी के जिला स्तरीय ट्रायल रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 10 बजे से एवं मंडल स्तरीय 25 व 26 अगस्त को गोरखपुर क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में आयोजित होगा। चयन ट्रायल में आटोनोमस बाडी जैसे परिषद, बोर्ड, नगर निगम, पंचायत, पुलिस विभाग, अध्यापक, सहायक अध्यापक आदि भाग नहीं लेंगे। पूर्ण रूप से सरकारी कर्मचारी ही अपने विभाग से अनुमति प्राप्त कर इसमें हिस्सा लें सकेंगे।
-- -- -- -- -- --
खेल निदेशालय की ओर से सिविल सर्विसेज खेलों के लिए जिला व मंडल स्तर के ट्रायल में बदलाव किया गया है। जो भी संबंधित खिलाड़ी हैं वह अब नई तिथि के दिन ही समय से ट्रायल में उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
- राज नारायण प्रसाद, क्रीड़ाधिकारी