{"_id":"65493294f54fe9fc760fa2fa","slug":"now-crime-branch-will-investigate-the-head-of-dharamkhor-karan-village-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-12367-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अब क्राइम ब्रांच करेगी धर्मखोर करन गांव के प्रधान की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अब क्राइम ब्रांच करेगी धर्मखोर करन गांव के प्रधान की जांच
Tue, 07 Nov 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
प्रधान पर गोरखपुर पुलिस कर चुकी है गैंगस्टर की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के धर्मखोर करन गांव के प्रधान पर दर्ज मुकदमे की जांच अब क्राइम ब्रांच करेगी। अब तक इस मामले की विवेचना खामपार पुलिस कर रही थी। पुलिस की सुस्ती के कारण अभी तक आरोपी प्रधान की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
खामपार थाना क्षेत्र के धर्मखोर करन के ग्राम प्रधान जयप्रकाश यादव ने अपना नाम बदल कर वर्ष 2021 में ग्राम प्रधानी का चुनाव लड़ा और जीत गया। इसकी शिकायत गांव के एक व्यक्ति ने एडीजी गोरखपुर से किया तो फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। एडीजी निर्देश पर तत्कालीन सीओ विनय यादव ने जांच के बाद प्रधान पर खामपार थाने में केस दर्ज करने का आदेश दिया। गांव के जगरनाथ सिंह की तहरीर पर पुलिस ने केस कर लिया। गोरखपुर पुलिस जालसाज पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर चुकी है। सीओ पीएन तिवारी ने बताया कि मामले की जांच खामपार पुलिस कर रही थी। अब जांच अपराध शाखा को सौंपी गई है। क्राइम ब्रांच की टीम इसकी जांच करेगी।