फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Notice to those encroaching on the drain in front of the CHC gate

Deoria News: सीएचसी गेट के सामने नाले पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस

Sun, 07 Jun 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 07 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Notice to those encroaching on the drain in front of the CHC gate
सलेमपुर। सीएचसी के मुख्य गेट के सामने नाले पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नाले पर दुकान, गुमटी और अन्य अस्थायी निर्माण कर कब्जा करने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी महेंद्र पांडेय ने बताया कि सीएचसी के मुख्य गेट के सामने नाले पर अवैध निर्माण के कारण एम्बुलेंसों, मरीजों और आम नागरिकों के आवागमन में समस्या हो रही है। नगर पंचायत को भी नाले की सफाई और मरम्मत कार्य कराने में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नोटिस में कहा गया है कि सार्वजनिक नाले और मार्ग पर अतिक्रमण पालिका अधिनियम, 1916 के प्रावधानों के विपरीत है। संबंधित लोगों को निर्देशित किया गया है कि नोटिस प्राप्त होते ही मुख्य गेट एवं नाले पर किए गए अवैध कब्जे को स्वयं हटाकर इसकी लिखित सूचना नगर पंचायत कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी महेंद्र पांडेय ने बताया कि बरसात के मौसम को देखते हुए नालों की सफाई और अस्पताल तक एंबुलेंस की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed