फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   notice 20 headmasters

निर्धारित फर्म से डेंस्क बेंच नहीं लेने पर 20 विद्यालयों को नोटिस

Thu, 12 Mar 2020 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
notice 20 headmasters
निर्धारित फर्म से डेस्क बेंच नहीं लेने पर 20 प्रधानाध्यापकों को नोटिस
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंध समिति के खाते से धन निकाल कर ली खरीदारी
15 मार्च तक धन ड्रॉफ्ट के माध्यम से जमा करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला प्रशासन की ओर से निर्धारित एजेंसी से डेस्क बेंच की खरीदारी नहीं करना परिषदीय स्कूलों के 20 प्रधानाध्यापकों को महंगा पड़ा है। इन्हें नोटिस देने के साथ ही तीन दिनों के अंदर ड्रॉफ्ट बनवाकर इस धन को जमा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उधर, इस कार्रवाई के बाद से ही डेस्क-बेंच न खरीदने वाले प्रधानाध्यापकों में हड़कंप मचा हुआ है।
वित्तीय वर्ष 2017-18 में फर्नीचर मद की धनराशि 1 लाख 56 हजार एक सौं रुपये की दर से जिले के 155 परिषदीय पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को भेजी गई थी। इन सभी को बेसिक कार्यालय की ओर से चयनित एजेंसी मेसर्स नवलकिशोर मणि त्रिपाठी को चेक के माध्यम से 1 लाख 36 हजार 465 रुपये में 35 डेस्क-बेंच की आपूर्ति ली जानी थी। फर्म से फर्नीचर की आपूर्ति कुछ विद्यालयों ने नहीं ली। यहां के जिम्मेदारों ने स्वयं विद्यालय प्रबंध समिति के खाते से इस धन को निकाल लिया गया। बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने चयनित फर्म से फर्नीचर की आपूर्ति नहीं ली और धन भी निकाल लिया। यह वित्तीय अनियमितता एवं विभागीय आदेशों की अवहेलना है। चिह्नित 20 प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी किया गया है। तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण नहीं देने पर इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

इन जूनियर विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को भेजा गया नोटिस
पूर्व माध्यमिक विद्यालय रायबारी विकास खंड भटनी, डुमरी भटनी, जिगना दीक्षित भटनी, रेवली भागलपुर, सूर्यपुरा बैतालपुर, पिपरा बघेल बनकटा, नोनार कपरवार बनकटा, गौरीबाजार एक गौरीबाजार, मुकुंदपुर देवरिया सदर, सिसवा देवरिया सदर, मोतीपुर भटनी, साहोपार भटनी, बरडीहा भटनी, अंडिला भागलपुर, औरा-चौरी बैतालपुर, चोरिया बनकटा, बेलवा देसही देवरिया, मठिया साहू गौरीबाजार, खोराराम देवरिया सदर एवं बैदा बांसपार देवरिया सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed