{"_id":"6903bd0ca9e826a4cf09bd95","slug":"no-reserved-tickets-on-trains-forcing-you-to-sit-in-the-restroom-deoria-news-c-208-1-deo1010-166809-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रेनों में आरक्षित टिकट नहीं शौचालय में बैठना मजबूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रेनों में आरक्षित टिकट नहीं शौचालय में बैठना मजबूरी
Fri, 31 Oct 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। छठ पर्व के संपन्न के बाद बिहार और पूर्वांचल से कार्यस्थल पर लौटने वालों की भीड़ रेलवे स्टेशनों पर बढ़ रही है। अधिकतर ट्रेनों में आरक्षित टिकट नहीं मिल पा रहे हैं।
सत्याग्रह एक्सप्रेस, श्रमजीवी, बिहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस, वैशाली सुपरफास्ट सहित प्रमुख ट्रेनाें में टिकट पाने के लिए मारामारी मची है। टिकट न मिलने की वजह से लोग मजबूरी में ट्रेनों के शौचालय या फिर गेट पर यात्रा कर रहे हैं। निजी वाहन और रोडवेज बस का सहारा ले रहे हैं।
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर आरक्षित टिकट लेने आए संतोष ने बताया कि दो दिन से ऑनलाइन टिकट लेने की कोशिश कर रहा हूं, मगर हर ट्रेन में वेटिंग है। अब बस से जाना पड़ेगा। वहीं आशुताेष मिश्र ने बताया कि त्योहार में परिवार से मिलना जितना मुश्किल नहीं था, अब लौटना कठिन हो गया है।
विज्ञापन
पिछले दो दिन से बिहार से आने वाली लगभग सभी ट्रेनों में भीड़ देखी जा रही है। इतना ही नहीं, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चलाई जा रहीं स्पेशल ट्रेनें भी नामाफी साबित हो रही हैं। बोगियों में भीड़ इतनी अधिक है कि सीट पर बैठने के लिए मारपीट हो जा रही है।
बोगियों में यात्रियों को पैर रखने की जगह नहीं मिल पा रही है। यात्रियों की भीड़ का असर शहर की सड़कोंं पर भी दिख रहा है। बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के आसपास यातायात जाम की स्थिति बन जा रही है।
परिवहन विभाग पहले से ही अतिरिक्त बसें चला रहीं है, मगर यात्रियों की संख्या के मुकाबले यह नाकाफी साबित हो रही है।