{"_id":"64a9a8f117378f1f4d0217d4","slug":"no-anti-rabies-injection-deoria-news-c-7-1-gkp1032-234263-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं लगवाने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं लगवाने से युवक की मौत
Sat, 08 Jul 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 08 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
अभिषेक की फाइल फोटो
भाटपाररानी (देवरिया)। शंकरपुरा गांव के एक युवक की शुक्रवार रात रैबीज के संक्रमण से मौत हो गई। उसे एक माह पहले पागल कुत्ते ने काटा था। युवक ने एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं लगवाया था।
जानकारी के अनुसार, शंकरपुरा निवासी अभिषेक चौहान उर्फ बाॅबी (23) ने कुत्ते के काटने के बाद एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं लगवाया था। पांच दिन पहले उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। वह अजीबो-गरीब हरकत करने लगे। परिजन जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखकर गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। परिजन गोरखपुर में एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे थे।
हालत में सुधार नहीं होने पर वे युवक को घर ले आए और अंधेरे कमरे में रख दिया। शुक्रवार की रात युवक की मौत हो गई। पिता ने बताया कि बेटे ने घर पर किसी से नहीं बताया था कि उसे पागल कुत्ते ने काटा है। बाद में पता चला कि उसने झाड़-फूंक भी कराई थी। संवाद