फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Nine youths were duped of Rs 20 lakh in the name of getting them a job in the Merchant Navy

Deoria News: मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर नौ युवकों से 20 लाख रुपये ठगे

Sat, 13 Sep 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 13 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Nine youths were duped of Rs 20 lakh in the name of getting them a job in the Merchant Navy
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

रुद्रपुर। क्षेत्र के नौ बेरोजगार युवकों को मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी करने के आरोपी ने रुपये मांगने पर पीड़ितों को फर्जी चेक थमा दिया।
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा। पीड़ितों ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में ठगी करने के आरोपी विष्णु राजभर पर केस दर्ज कराया। वह गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के सरदारनगर के सुकई जोधपुर गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुर गांव निवासी राजू अली ने पुलिस तहरीर देकर बताया कि दो साल पहले उसकी मुलाकात मुंबई में गोरखपुर जिले के सरदारनगर के सुकई जोधपुर गांव निवासी विष्णु राजभर से हुई। उसने खुद को विदेश में नौकरी दिलाने का एजेंट बताकर झांसे में ले लिया। राजू अली ने अपने आठ परिचित युवकों को भी विदेश में मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने वाले शख्स से मिलाया और सभी नौकरी के नाम पर रुपये देने को तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजू के आठ दोस्त अभिषेक निवासी अकटहिया, दिलीप निषाद निवासी बर्दगोनिया, रोहित शुक्ला निवासी रामलक्षन, धर्मेंद्र यादव निवासी परसौना, नागेंद्र यादव निवासी उसरा बाजार, करन गुप्ता निवासी मदैना और अजीत यादव निवासी रुद्रपुर ने आपस में मिलाकर एजेंट के खाते में 20 लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद वह अब तक न ही विदेश भेजा और न ही रुपये दे रहा है।

पंचायत करने पर वह आठ लाख रुपये का फर्जी चेक थामा दिया। फर्जी चेक के बारे में एजेंट से बात करने पर उसने 31 अगस्त को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी विष्णु राजभर पर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज की है। सीओ हरिराम यादव ने कहा कि पुलिस केस दर्ज कर ठगी करने वाले शख्स के बारे में छानबीन कर रही है।े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed