फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Nihal's mother is alert, demands the investigator to file a charge sheet soon

Deoria News: निहाल की मां अलर्ट, विवेचक से जल्द चार्जशीट दाखिल करने की मांग

Wed, 12 Mar 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 12 Mar 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Nihal's mother is alert, demands the investigator to file a charge sheet soon
देवरिया। विशाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी रजा खान को जमानत मिलने की सूचना जैसे ही निहाल की मां गायत्री को मिली वह स्तब्ध हो गईं। निहाल की हत्या के दस दिन बाद विशाल की हत्या हुई थी। उन्होंने हत्याकांड के विवेचक, बरहज थानाध्यक्ष राहुल कुमार से बात की। उन्होंने निहाल हत्याकांड की शीघ्र विवेचना कर केस डायरी न्यायालय को सौंपने की बात कही। उन्होंने कहा केस डायरी सौंपने में लेटलतीफी हुई तो वह एसपी से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगी। मदनपुर थाना क्षेत्र के समोगर गांव से शहर में बने मुंसफ कालोनी आवास लौटते समय निहाल को बाइक सवार अपराधियों ने सुरौली क्षेत्र के जद्दू परसिया पेट्रोल पंप के पास सात नवंबर को गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने सबसे पहले इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोनों शूटर अमन गिरि, बृजेश गोस्वामी और आलोक कुमार राजभर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद आरोपी आशीष पांडेय व अनुराग गुप्ता को भी मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। दोनों से पुलिस ने पूछताछ की तो इस घटना की सच्चाई सामने आई। आशीष ने सुपारी देकर निहाल की हत्या करवाने की बात बताई थी। उसके अनुसार दो लाख रुपये में गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के कहला गांव निवासी अमन गिरि ने हत्या करने की सुपारी दी थी। उसने गगहा थाने के ही बेलाडाड व सुरौली थाने के नई खास निवासी आलोक कुमार के संग मिलकर इसे अंजाम देने की योजना बनाई थी। निहाल हत्याकांड में अमन गिरि ने ही गैंग लीडर की भूमिका निभाई थी। आशीष के मुताबिक निहाल से हर समय जान का खतरा बना रहता था। आदित्य मणि केस में गवाह होने के चलते आए दिन नाम निकवालने की बात निहाल कहता रहता था।
विज्ञापन

निहाल हत्याकांड के सभी आरोपी जेल में बंद हैं। इस घटना की विवेचना बरहज थानाध्यक्ष राहुल सिंह कर रहे हैं। निहाल की मां गायत्री ने कहा कि हत्या की प्राथमिकी के साथ-साथ सभी आरोपियों पर गैंगस्टर का लगा है। 90 दिन से अधिक का समय हो गया, अभी तक इस मामले में चार्जशीट दाखिल नहीं किया जा सका है। इस संबंध में विवेचक से वार्ता कर जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करने की बात कही गई है। अगर लेटलतीफी किया जाता है तो वरिष्ठ अधिकारियों से मिलूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed