{"_id":"650be883a4c8e7c46b0c2444","slug":"nia-summons-farmer-leader-rajesh-chauhan-for-the-fifth-time-deoria-news-c-208-1-deo1001-7868-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एनआईए ने पांचवीं बार किसान नेता राजेश चौहान को किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एनआईए ने पांचवीं बार किसान नेता राजेश चौहान को किया तलब
Thu, 21 Sep 2023 12:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:23 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। शहर के उमानगर निवासी किसान नेता राजेश चौहान आजाद को बृहस्पतिवार को एनआईए ने पांचवीं बार बुलाया है। इससे पहले चार बार एनआईए पूछताछ कर चुकी है। राजेश के साथ चार अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनके घर एनआईए का छापा पिछले दिनों पड़ा था।
पांच सितंबर को एनआईए यानी (नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी) की टीम ने शहर के उमानगर मोहल्ले में रहने वाले राजेश चौहान आजाद के घर पर छापा मारा था। इस दौरान साहित्य सहित 34 सामान टीम ने जब्त किया था। इस मामले में जांच कर रही एनआईए ने 11 सितंबर को राजेश चौहान आजाद को तलब किया था। इसके दूसरे दिन 12 सितंबर को भी पूछताछ की। फिर 15 और 18 सितंबर को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। अब बृहस्पतिवार को भी फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है। इनके साथ कुशीनगर जनपद निवासी कृपाशंकर और सीमा आजाद, विश्वजीत सहित अन्य को पूछताछ के लिए तलब किया है। राजेश आजाद आजमगढ़ के खिरियाबाद में भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे हैं। इनके साथियों पर एनआईए की खास नजर है। डॉ. रामनाथ चौहान ने बताया कि एनआईए बेवजह मानसिक रूप से परेशान कर रही है। वह बार-बार बुला रही है।