फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Newly married woman died after consuming poisonous substance

Deoria News: जहरीला पदार्थ खाने से नवविवाहिता की हुई मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 08 Apr 2023 09:59 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 08 Apr 2023 09:59 AM IST
सार

कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि नवविवाहिता की मौत के बाद उसके सास- ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Newly married woman died after consuming poisonous substance
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की नवविवाहिता शुक्रवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालात बिगड़ने के बाद परिजनों ने आनन फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मौत के बाद नवविवाहिता के मायके वालों ने प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए, उसे जान से मारने की बात कह रहे हैं। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने नवविवाहिता की सास और ससुर को हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठाई हुई है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: खेत की रखवाली करने गए अधेड़ की सिर कूचकर हत्या, हत्यारों ने हाथ-पैर भी तोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के ठोका चुरामन गांव निवासी भगवान तिवारी के इकलौते बेटे मुकेश तिवारी का शादी बिहार के बक्सर जिला के अंतर्गत आने वाले साहोपार गांव निवासी रानी पांडेय (20) से 13 दिसंबर को हुआ था। मुकेश के परिजनों के मुताबिक, शादी के बाद दोनों के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। जिसके चलते एक माह पूर्व मुकेश गुजरात एक प्राइवेट कंपनी में कमाने के लिए चला गया। उसके बाद भी दोनों फोन पर अक्सर विवाद करते रहते थे।

शुक्रवार की देर रात नवविवाहिता रानी पांडेय ने अपने सास-ससुर को भोजन देने के बाद अपने घर में सोने चली गई। इसी बीच उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हुई तो वह इसकी जानकारी अपने सास-ससुर को दी।

आनन-फानन परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां नवविवाहिता को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे नवविवाहिता के मायके वालों ने प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उसे जान से मारने की बात कही। जिसके बाद पुलिस ने उसके साथ ससुर को हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठा लिया।

कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि नवविवाहिता की मौत के बाद उसके सास- ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed