{"_id":"6802a231d84d12a9e40e5bc7","slug":"new-phc-locked-six-employees-including-four-doctors-found-absent-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-151821-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: न्यू पीएचसी में ताला, चार डॉक्टर समेत छह कर्मी मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: न्यू पीएचसी में ताला, चार डॉक्टर समेत छह कर्मी मिले अनुपस्थित
Sat, 19 Apr 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने सीएचसी समेत तीन अस्पतालों का शुक्रवार को निरीक्षण किया। एक न्यू पीएचसी मे ताला बंद मिला।
जबकि सीएचसी और पीएचसी पर चार डॉक्टरों समेत छह कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सीएमओ ने गैरहाजिर कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया है। आयुष के एक डॉक्टर के विलंब से पहुंचने पर चेतावनी दी।
सीएमओ सबसे पहले सीएचसी पिपरा दौला कदम पहुंचे। उन्होंने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। यहां तीन डॉक्टर अनुपस्थित मिले। जबकि फार्मासिस्ट राघवेंद्र सिंह, आयुष फार्मासिस्ट अरुण उपाध्याय मौजूद थे।
विज्ञापन
यहां सीएमओ ने बीमार एक बच्चे का परीक्षण कर इलाज किया। आयुष डॉ. लैकुन निशा देर से पहुंची। उन्होंने बताया कि गाड़ी खराब होने से दिक्कत हुई। उन्हें चेतावनी देते हुए समय से आने के निर्देश दिए गए।
इसके बाद सीएमओ न्यू पीएचसी महुआडीह पहुंचे तो ताला बंद मिला। यहां से पीएचसी बैतालपुर पहुंचे, जहां डॉ. विवेक कुमार, आयुष डॉ. कार्तिकेय जायसवाल मरीजों का इलाज कर रहे थे। 27 मरीज देखे जा चुके थे। जबकि प्रभारी अधीक्षक डॉ. मनीष कुमार सिंह गैरहाजिर थे।
सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि एक सीएचसी सहित तीन अस्पतालों का निरीक्षण किया गया। चार डॉक्टर व दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले। गैरहाजिर डॉक्टर और कर्मचारियो का वेतन रोक दिया गया है। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।