{"_id":"6abc0684a67a2aaf7d07e324","slug":"power-line-snapped-10-days-ago-villagers-lock-up-the-substation-deoria-news-c-208-1-deo1013-193009-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 10 दिन से टूटा था तार, ग्रामीणों ने उपकेंद्र में की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 10 दिन से टूटा था तार, ग्रामीणों ने उपकेंद्र में की तालाबंदी
Wed, 30 Sep 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
- तेलिया उपकेंद्र पर बिजली बहाली में देरी से भड़का आक्रोश
- रात में डेढ़ घंटे बंद रही पूरे क्षेत्र की आपूर्ति
मईल। ज्ञान छपरा गांव में करीब 10 दिन से टूटे बिजली के तार और खंभों की मरम्मत नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार रात तेलिया कलां विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा किया। रात करीब 10 बजे ग्रामीणों ने पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बंद कर उपकेंद्र में तालाबंदी कर दी। 10 दिन से बिजली का तार-पोल ठीक नहीं होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सूचना के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद आपूर्ति बहाल की गई।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव के पास करीब 10 दिन पहले बिजली का खंभा और तार टूटकर गिर गया था। इसकी जानकारी बिजली निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को कई बार दी गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। सोमवार को भी कर्मचारियों की ओर से शाम तक मरम्मत कराने का आश्वासन दिया जाता रहा। देर रात तक काम शुरू नहीं होने पर ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया।
इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण तेलिया कलां विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए। उन्होंने आपूर्ति बंद कराकर कार्यालय में तालाबंदी कर दी और विरोध जताया। इससे करीब डेढ़ घंटे तक पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया जिसके बाद विद्युत व्यवस्था शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र तेलिया कलां के जेई हरिओम प्रसाद ने बताया कि ज्ञान छपरा गांव में एक पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गया था। उसकी मरम्मत करा दी गई है और विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।