{"_id":"6abc05ff46c6a782f20eb90d","slug":"the-seat-of-khaki-baba-sthan-was-handed-over-to-shankar-das-deoria-news-c-208-1-deo1023-193061-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शंकर दास को सौंपी गई खाकी बाबा स्थान की गद्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शंकर दास को सौंपी गई खाकी बाबा स्थान की गद्दी
Wed, 30 Sep 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
मिश्रीहवा बाबा की स्मृति में हुआ भजन-कीर्तन, संतों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
बरियारपुर। खाकी बाबा स्थान पर मंगलवार को संत समागम का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। संत समागम के दौरान मिश्री हवा बाबा उर्फ रामदास की स्मृति में भजन-कीर्तन हुआ। संतों और श्रद्धालुओं ने बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
समागम के दौरान पकौड़ी कुटी के पौहारी महाराज कौशलेंद्र दास महंत ने धार्मिक परंपरा के अनुसार शंकर दास को खाकी बाबा स्थान की गद्दी पर बैठाया और उन्हें दीक्षा प्रदान की। संतों की मौजूदगी में शंकर दास को महंत की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया और आशीर्वाद लिया।
गद्दी सौंपने के बाद खाकी बाबा स्थान पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और संतों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
विज्ञापन
समागम में क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया, उपेंद्र शाही, विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष अखिलेंद्र शाही, रवि प्रताप सिंह, धर्मेंद्र शाही, भूपेंद्र शाही सहित बड़ी संख्या में संत और श्रद्धालु मौजूद रहे।