फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   There is no rule of law in the state; criminals are emboldened.

Deoria News: प्रदेश में कानून का राज नहीं, अपराधियों के हौसले बुलंद

Wed, 30 Sep 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 30 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
There is no rule of law in the state; criminals are emboldened.
देसही देवरिया के महुआडीह चौराहे पर पूर्व मंत्री ने सुनीं समस्याएं
विज्ञापन

देसही देवरिया। पूर्व मंत्री और सपा नेता ब्रह्मशंकर त्रिपाठी ने सोमवार देर शाम महुआडीह चौराहे पर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था और सरकार की नीतियों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और किसान व बेरोजगार युवा परेशान हैं।
ब्रह्मशंकर त्रिपाठी ने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की बात करती है लेकिन समाज में असंतोष बढ़ रहा है। किसान और बेरोजगार युवक समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने बलटिकरा चौराहे पर आयुष सिंह के सरेराह अपहरण की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यह गंभीर मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के विधानसभा क्षेत्र में हुई इस घटना से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने स्थानीय चौराहे पर नाला निर्माण अधूरा छोड़े जाने का मुद्दा भी उठाया। आरोप है कि नाले में स्लैब नहीं डाला गया है और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था भी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके लिए लोगों से 700 रुपये की वसूली की जा रही है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने को कहा। साथ ही चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जल्द आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed