{"_id":"671d5afd91af8c5c6f0320da","slug":"new-ct-scan-machine-installed-examination-of-patients-will-start-soon-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-138544-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नई सीटी स्कैन मशीन इंस्टाल, जल्द शुरू होगी रोगियों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नई सीटी स्कैन मशीन इंस्टाल, जल्द शुरू होगी रोगियों की जांच
Sun, 27 Oct 2024 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में नई सीटी स्कैन मशीन इंस्टाल करने का कार्य पूर्ण हो गया है। यह अत्याधुनिक है। क्षमता अधिक होने से नसों की बीमारी का पता चल जाएगा, जिससे इलाज में आसानी होगी। अस्पताल में मौजूद सीटी स्कैन मशीन और एमआरआई के बीच की कड़ी माना जा रहा है। इसे दीपावली के बाद शुरू किए जाने की उम्मीद है। इस मशीन से मरीजों की जांच में सहूलियत होगी। इस मशीन को चलाने के लिए एक्स-रे टेक्नीशियन को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हालांकि जांच कराने के लिए शुल्क भी देना होगा।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे सीटी स्कैन की सुविधा है। हर रोज करीब 50 से 60 मरीजों की जांच होती है। 16 स्लाइस क्षमता की मशीन से काम चल रहा है। इसे एचएलएल कंपनी संचालित करती है। अब मेडिकल कॉलेज में 128 स्लाइस की अत्याधुनिक मशीन स्थापित की गई। इस मशीन से बारीकी से जांच हो सकेगी, जिससे नसों की बीमारियों का पता चल सकेगा और डॉक्टर को इलाज करने में आसानी होगी। इस मशीन से जांच को अस्पताल में चल रही मशीन और एमआरआई के बीच की कड़ी के रूप में माना जा रहा है, जिससे मरीज को एमआरआई कराने की कम संभावना रहेगी।
128 स्लाइस की सीटी स्कैन मशीन को स्थापित कर दिया गया है। कंपनी के इंजीनियर ने इसे इंस्टाल कर दिया है। जिस कक्ष में मशीन लगाया गया है, उसके छत से लेकर चारों तरफ सिनरी और लाइट लगाई गई है, जो आकर्षक लग रहा है। इंस्टाल के बाद ट्रायल के रूप में प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने जांच कराई। इस मशीन के शुरू होने पर जांच कराने के लिए केजीएमयू की दर पर शुल्क देना होगा, जबकि अभी सीटी स्कैन जांच के लिए शुल्क नहीं देना पड़ा है।
विज्ञापन
प्रशिक्षित किए जा रहे एक्स-रे टेक्नीशियन
नई सीटी स्कैन मशीन को चलाने के लिए डिजिटल एक्स-रे सेंटर में तैनात टेक्नीशियनों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उनके दक्ष होने पर डेमो के बाद जांच शुरू कर दी जाएगी।