{"_id":"6aecd27d9f0964a52b0ebff7","slug":"new-bridge-parallel-to-ugrasen-setu-to-get-approval-soon-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-196001-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: उग्रसेन सेतु के समानांतर नए पुल को जल्द मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: उग्रसेन सेतु के समानांतर नए पुल को जल्द मंजूरी
Fri, 06 Nov 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
बरहज। राप्ती नदी पर बने उग्रसेन सेतु के समानांतर नए पुल के निर्माण का रास्ता जल्द साफ हो सकता है। राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर से तैयार डीपीआर को एक-दो दिन में होने वाली वार्षिक बैठक में मंजूरी मिलने की उम्मीद है। तीन नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित बैठक स्थगित होने के कारण प्रक्रिया में देरी हुई है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि दिवाली पर क्षेत्र के लोगों को नए पुल की मंजूरी का उपहार मिल सकता है।
उग्रसेन सेतु काफी पुराना हो चुका है। इस कारण पुल चौथी बार क्षतिग्रस्त हो गया। इससे पुल से आवागमन बाधित है। भारी वाहनों के आवागमन के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। पुल की जर्जर स्थिति और सड़क पर बढ़ते यातायात के दबाव को देखते हुए इसके समानांतर एक नया पुल बनाने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए एनएच की ओर से डीपीआर भी तैयार कर लिया गया है।
उग्रसेन सेतु रामजानकी मार्ग का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस मार्ग से उत्तर प्रदेश और बिहार के 10 से अधिक जनपदों के लोगों का आवागमन होता है। तीन नवंबर को दिल्ली में एनएच-227ए की बैठक में नए पुल के डीपीआर को मंजूरी मिलनी थी मगर जौनपुर में आयोजित कार्यक्रम के कारण बैठक स्थगित कर दी गई। एक-दो दिन में दोबारा होने वाली वार्षिक बैठक में प्रस्ताव पर मुहर लगने की उम्मीद है। नए पुल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
...
कोट
किन्हीं कारणों से वार्षिक बैठक स्थगित हो गई। जल्द ही अगली बैठक होनी है। इसमें डीपीआर को मंजूरी मिल जाएगी।
नुसरतउल्लाह खान, पीडी, पीईयू मोर्थ