फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Neha Gupta honored for her national wrestling glory

Deoria News: राष्ट्रीय कुश्ती में परचम लहराने वाली नेहा गुप्ता सम्मानित

Thu, 12 Feb 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 12 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Neha Gupta honored for her national wrestling glory
बघौचघाट। पथरदेवा विकासखंड क्षेत्र के ग्रामसभा बंजरिया बाजार की होनहार बेटी नेहा गुप्ता को बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय पथरदेवा में सम्मानित किया गया। नगर पंचायत चेयरमैन क्रांति सिंह ने नेहा को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया, वहीं उनके पिता अनिरुद्ध गुप्ता को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरमैन क्रांति सिंह ने कहा कि नेहा गुप्ता ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल पथरदेवा और देवरिया जनपद, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि बेटियां यदि सही मार्गदर्शन और सहयोग पाएं तो हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर सकती हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश कुश्ती एसोसिएशन द्वारा वाराणसी में आयोजित अंडर-17 प्रदेश स्तरीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में नेहा गुप्ता ने 65 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। देवरिया जनपद की ओर से प्रतिभाग करते हुए उन्होंने फाइनल मुकाबले में बागपत की वंशिका पहलवान को पराजित किया। अब नेहा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। नेहा के पिता अनिरुद्ध गुप्ता, जो पूर्व में मुंबई में फल व्यवसाय से जुड़े थे, वर्तमान में गांव में रहकर कृषि कार्य कर रहे हैं और बेटी को शिक्षा के साथ खेल में आगे बढ़ने के लिए पूरा सहयोग दे रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश शाही, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राणा प्रताप सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने नेहा को शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed