फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   NCC cadets of Bapu Inter College made women aware

Deoria News: बापू इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने महिलाओं को किया जागरूक

Sat, 16 Sep 2023 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 16 Sep 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets of Bapu Inter College made women aware
सलेमपुर। बापू इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने गर्भवतियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और 5 वर्ष तक के बच्चों को 12 जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए शुक्रवार को जागरूक किया। सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के दूसरा चरण के अंतर्गत 52वीं यूपी बटालियन एनसीसी के निर्देशन तथा एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर ओम नारायण तिवारी के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां जच्चा-बच्चा एवं आम लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

इसके पूर्व प्रधानाचार्य कैप्टन संतोष चौरसिया ने राष्ट्रीय ध्वज देकर जागरूकता के लिए कैडेट दल को रवाना किया। इस दौरान 86 एनसीसी कैडेटों के साथ एनसीसी ऑफिसर ओम नारायण तिवारी ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों, एनजीओ पदाधिकारियों, प्रबुद्धजनों और अभिभावकों से सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान को सफल बनाने की अपील की। कहा कि बच्चों के शत-प्रतिशत पूर्ण प्रतिरक्षण के लिए अतिरिक्त प्रयासों की आवश्यकता है। टीकाकरण से वंचित बच्चों और महिलाओं को प्रतिरक्षित करने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। जच्चा-बच्चा व प्रसूता से संपर्क कर उन्हें टीकाकरण की जानकारी साझा की। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि अभियान से गर्भवती और 5 वर्ष तक के बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों (तपेदिक, गलघोंटू, टिटनेस, काली-खांसी, इन्फ्लूएंजा, हेपेटाइटिस बी, खसरा, रूबेला, दिमागी बुखार (जापानी इन्सेफ्लाइटिस), निमोनिया, पोलियो एवं रोटा वायरस जनित डायरिया) से बचाव के लिए प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस दौरान डॉ. राजेश कुमार, डॉ. एसएन त्रिपाठी, शाहिद अली, विश्वम्भर प्रसाद, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed