फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Navratri begins today, pandals are being decorated, the excitement increases

Deoria News: नवरात्र आज से, सजने लगे पंडाल, बढ़ी रौनक

Mon, 22 Sep 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 22 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Navratri begins today, pandals are being decorated, the excitement increases
देवरिया। नवरात्र को लेकर उत्साह चरम पर है। घरों से लेकर मंदिरों तक नवरात्र की तैयारी चल रही है। रविवार को घरों से लेकर मंदिरों तक साफ सफाई की गई। वहीं शहर में पंडाल सजने लगे हैं। नवरात्र सोमवार से है। शहर में दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर है। शहर के नगरपालिका रोड, राघव नगर, देवरिया खास समेत कई जगहों पर पहले दिन सोमवार से ही दुर्गा प्रतिमाएं रखी जाएंगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। हिन्दू सम्राट दल ने नगरपालिका रोड में अपना पंडाल सजाया है। इसमें मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं हैं। साथ ही भगवान कार्तिकेय और गणेश भी विराजे हैं। अभी सभी प्रतिमाओं के पट बंद हैं। सोमवार को पूजन अर्चन और प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही पट खोल दिए जाएंगे। वहीं राघव नगर में मां आदि शक्ति दरबार ने बड़ा पंडाल सजाया है। यहां कपड़े से तीस फीट से अधिक ऊंचा पंडाल सजाया गया है। इसी तरह शहर के अन्य हिस्सों में भी दुर्गा पंडाल सजाए गए हैं। अन्य जगहों पर भी दुर्गा पंडाल सजाए गए हैं।
विज्ञापन



देवरिया खास में लगता है स्वर्ग दर्शन पंडाल
देवरिया खास में गिरिजाशंकर यादव द्वारा सजाया गया साक्षात स्वर्ग दर्शन पंडाल में सबसे अलग है। विगत 20 वर्ष से अधिक समय से इस पंडाल में बच्चे ही देवी देवता के रूप में सजते हैं। इसके लिए कुल 108 बच्चों का चयन किया जाता है। इसमें से 54 बच्चे प्रथम छह दिन और बाकी के 54 बच्चे अन्य छह दिन पंडाल में बैठते हैं। शाम सात से 10 बजे तक प्रतिदिन यह बच्चे अविचलित भाव से देवी देवता के रूप मेंं बैठकर श्रद्धालुओं को दर्शन देते हैं।
विज्ञापन



पूजन सामग्री व फल की दुकानों पर रही भीड़
नवरात्र के आगाज से एक दिन पहले ही पूजन सामग्री व फल की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। कुछ नामी गिरामी दुकानदारों के यहां देर रात तक लोग खरीदारी को जमे रहे। पूजन सामग्री सौ रुपए से लेकर चार सौ रुपए तक बिकी। इसमें ग्राहक की जरुरत के हिसाब से अलग अलग पैक किया गया था। वहीं कलश 40 रुपए से लेकर 100 रुपए प्रति सेट के हिसाब से बिका। फल, फूल और फलाहारी सामानों की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed