{"_id":"61687496b4ed215b2b4aba5f","slug":"navami-celebrated-in-whole-district-deoria-news-gkp4129556108","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने घर एवं मंदिरों में किया हवन-पूजन, कन्या पूजन के साथ नवरात्र व्रत की हुई पूर्णाहुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने घर एवं मंदिरों में किया हवन-पूजन, कन्या पूजन के साथ नवरात्र व्रत की हुई पूर्णाहुति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों ने घर एवं मंदिरों में किया हवन-पूजन, कन्या पूजन के साथ नवरात्र व्रत की हुई पूर्णाहुति
देवरिया। शारदीय नवरात्र की नवमी पर शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में सुबह शुरू हुआ हवन- पूजन एवं दर्शन का सिलिसिला देर शाम तक चलता रहा। लोगों ने आठ दिन का व्रत रहने के बाद वृहस्पतिवार को कन्या पूजन कर उनसे आशीर्वाद लिया। उधर, देवी मंदिरों एवं दुर्गा पंडालों में देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मां के चरणों में लोगों ने शीश झुकाए और मंगल की कामना की।
बृहस्पतिवार को हवन पूजन के साथ नवरात्र व्रत अनुष्ठान का उपासकों ने समापन किया। घर से लेकर पंडालों और मंदिरों में भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। हवन कर कन्याओं को श्रद्धा भाव से भोजन कराया। उधर, दशहरा मेले का उत्साह भी शहर से लेकर देहात के चौक चौराहों पर दिखा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस चाक चौबंद रही। घरों और मंदिरों में सुबह से ही शुरू हुआ हवन पूजन का कार्य विद्वान आचार्य व पुरोहितों की देखरेख में देर शाम तक चला। लोगों ने घरों में हवन पूजन किया। कुछ लोग मंदिरों पर पहुंचकर हवन पूजन किए। हवन के बाद श्रद्धालुओं ने कन्याओं का श्रद्धापूर्वक पूजन कर भोजन कराया और दक्षिणा देकर आदर भाव से विदा किया गया। शाम होते ही लोग दशहरा मेला देखने निकल पड़े। शहर से लेकर देहात तक लोगों ने पंडालों में दुर्गा प्रतिमाओं का दर्शन किया। कुछ लोग दर्शन करने शहर भी पहुंचे। सड़कों पर शहर से लेकर गांव देहात के लोगों की भीड़ रही। कहीं महिलाओं व बच्चों का झुंड दिखाई दे रहा था, तो कहीं परिवार के वयस्क पुरुष सदस्य भी साथ थे। मेले में खाने पीने की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ रही। इसमें बच्चों और किशोरों की संख्या सर्वाधिक रही। गोलगप्पे, चाट और बर्गर की दुकानों पर तो नंबर लगाने के बाद ही कुछ मिल पा रहा था। मेले को देखते हुए पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा। जगह जगह पुलिस की टीमें और गश्ती दल सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। सर्वाधिक भीड़ भाड़ वाले मालवीय रोड पर चारपहिया वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था।
आज शहर में रहेगा रूट डायवर्जन
देवरिया। दशहरा त्योहार को देखते हुए शहर में भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। जो त्योहार समाप्ति तक रहेगा। इसमें गोरखपुर की तरफ से आने वाली भारी वाहनों को उनको गोरखपुर ओवरब्रिज उत्तरी छोर से बालाजी मंदिर बाईपास होकर पिपरपाती से सोनूघाट की तरफ जाएंगे।सलेमपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन रुद्रपुर तिराहे से कतरारी होते हुए रुद्रपुर से गौरीबाजार होकर आगे को जाएंगे।