{"_id":"693db018f857869c380ab709","slug":"nautans-team-reached-the-semi-finals-after-defeating-salempur-deoria-news-c-208-1-deo1009-170020-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सलेमपुर को हराकर नौतन की टीम पहुंची सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सलेमपुर को हराकर नौतन की टीम पहुंची सेमीफाइनल में
Sat, 13 Dec 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 13 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र के जिगिनी चौराहे पर चल रही बाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में शनिवार को नौतन की टीम ने सलेमपुर को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। इसके अलावा रामपुर, थवई टोला, घांटी बाजार की टीमों ने भी अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। भटनी के जिगिनी चौराहे पर भारतीय इंग्लिश एकेडमी की ओर से दो दिवसीय बाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
शनिवार को प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल मैच रामपुर और बरियारपुर के बीच खेला गया। इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए रामपुर की टीम ने बरियारपुर को 14-8 के अंतर से हराकर विजयी शुरुआत की। इसके बाद नौतन की टीम ने सलेमपुर को, थवई टोला ने भरथुआ और घांटी बाजार ने विजयीपुर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार शाम खेला जाएगा। संवाद