फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   national bal puraskar application

Deoria News: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए शुरू हुए आवेदन

Thu, 20 Jun 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 20 Jun 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
national bal puraskar application
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। महिला बाल विकास मंत्रालय की ओर से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 5 वर्ष से लेकर 18 वर्ष की आयु तक के जिन्होंने बहादुरी से जुड़ी किसी घटना में शामिल रहकर निस्वार्थ तरीके से किसी की सहायता की हो, वे इसके लिए पात्र होंगे। आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार होंगे।
प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी अब्दुल्ल अहद ने बुधवार को बताया कि महिला बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से प्रत्येक वर्ष प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बालक पुरस्कार (PMRBP) ऐसे बच्चों को प्रदान किया जाता है। जिन्होंने दूसरों के लिए असाधारण बहादुरी का निस्वार्थ कार्य किया है। असाधारण क्षमताओं के उत्कृष्ट उपलब्धियों वाले छोटे बच्चों को जो रोल मॉडल हैं तथा खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान और विज्ञान प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला और संस्कृति, नवाचार के क्षेत्र में समाज पर व्यापक और दृश्यमान प्रभाव डाला है। ऐसे बच्चों को भारत के राष्ट्रपति की ओर से पदक, प्रमाणपत्र, प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि कोई भी बच्चा जिसकी आयु 05 वर्ष से अधिक है और 18 वर्ष (31 जुलाई 2024 को) से अधिक नहीं हो तथा जो भारतीय नागरिक हो और भारत में रहता हो, पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP)-2025 के ऑनलाइन आवेदन दिनांक 31 जुलाई तक https//:awards.gov.in पर जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed