फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   nari samman yojna

संरक्षक खोने वाली महिलाओं को मिलेगा मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना का लाभ

Thu, 04 Nov 2021 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
nari samman yojna
संरक्षक खोने वाली महिलाओं को मिलेगा मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना का लाभ
विज्ञापन

महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक सुरक्षा, संरक्षण व उन्नयन प्रदान किए जाने के लिए संचालित की है योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना संक्रमण से प्रभावित हुईं महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक सुरक्षा, संरक्षण व उन्नयन प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना संचालित की गई है। डीएम आशुतोष निरंजन बोले, योजना का उद्देश्य एक मार्च 2020 के बाद पिता, पति, संरक्षक को खोने वाली महिलाओं को संरक्षण प्रदान करना है। योजना के तहत ऐसी महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक उन्नयन के लिए प्रदेश में संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। जीवन-यापन के लिए विभिन्न विभागों की ओर से संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों में रोजगार के नए अवसर प्रदान किए जाएंगे और कौशल विकास क्षमतावर्धन एवं स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।
उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से ऊपर की सभी महिलाएं, जिन्होंने अपने पिता, माता, पति, पुत्र, पुत्री, संरक्षक के रूप में परिवार की आजीविका चलाने वाले सदस्य को एक मार्च 2020 के बाद कोरोना महामारी के दौरान खोया है, इस योजना में शामिल होंगी। योजना के संचालन के लिए विभिन्न विभागों को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। सभी विभागों द्वारा कार्ययोजना तैयार कर कोविड महामारी से प्रभावित महिलाओं को कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षित कर रोजगार के नए अवसर प्रदान किए जाएंगे। प्रभावित महिलाओं तथा उनकी आवश्यकताओं के चिह्नांकन के लिए जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ग्राम्य निगरानी समिति के माध्यम से और शहरी क्षेत्र में मोहल्ला निगरानी समिति के माध्यम से 30 नवंबर तक विशेष कार्य योजना बनाकर कार्रवाई की जाएगी। ऐसी महिलाओं के संबंध में 181 टोल फ्री नंबर पर प्रदेश की महिला हेल्पलाइन को भी जानकारी दी जा सकती है।
विज्ञापन

प्रदेश व जिला स्तर पर कार्य करेगी निगरानी समन्वय समिति
योजना की निगरानी व समन्वय के लिए प्रदेश तथा जनपद स्तर पर निगरानी समन्वय समिति कार्य करेगी। प्रदेश स्तरीय निगरानी व समन्वय समिति में मंत्री महिला कल्याण विभाग अध्यक्ष, अपर मुख्य सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग, प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग, अभियान में शामिल सभी विभागों के प्रमुख सचिव सदस्य व निदेशक महिला कल्याण उप्र सदस्य सचिव नामित हैं। जनपद स्तरीय निगरानी व समन्वय समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष, जिला प्रोबेशन अधिकारी, महिला कल्याण विभाग के अफसर सदस्य सचिव, योजना में शामिल सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी सदस्य नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed