फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Naib Tehsildar accused of arbitrary conduct; lawyers to boycott work.

Deoria News: नायब तहसीलदार पर मनमानी का आरोप, अधिवक्ता करेंगे कार्य बहिष्कार

Mon, 15 Jun 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 15 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Naib Tehsildar accused of arbitrary conduct; lawyers to boycott work.
देवरिया। तहसील बार एसोसिएशन की एक बैठक अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी एडवोकेट की अध्यक्षता एवं मंत्री विजयसेन यादव के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में गौरी बाजार के नायब तहसीलदार रत्नेश यादव के कार्य व्यवहार पर अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई। अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार की घोषणा की।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का आरोप है कि नायब तहसीलदार द्वारा वादों की सुनवाई में विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन नहीं किया जा रहा है तथा पक्षकारों को समुचित अवसर दिए बिना मामलों के निस्तारण का प्रयास किया जाता है। इसके अलावा धारा- 80 एवं अन्य प्रकरणों की फाइलों को लंबित रखकर काश्तकारों के उत्पीड़न एवं धन उगाही जैसी शिकायतें भी उठाई गईं।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक नायब तहसीलदार अपने कार्य व्यवहार में सुधार नहीं लाते, तब तक अधिवक्ता उनके न्यायालय का बहिष्कार करेंगे और कोई न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। इस संबंध में डीएम, एसडीएम और शासन को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में राकेश कुमार शाही, रामदुलार यादव, विजय यादव, राजाराम, गिरिश नारायण, विष्णु प्रकाश, राजीव तिवारी,सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed