फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   nagarpalika meeting

नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सभासदों का हंगामा

Fri, 28 Oct 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
nagarpalika meeting
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सभासदो ने अपनी बात रखी। संवाद - फोटो : DEORIA
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सभासदों का हंगामा
विज्ञापन

कांपलेक्स की नीलामी और कंबल वितरण को लेकर फूटा गुस्सा
बैठक में छाए रहे आगामी कार्यों से संबंधित मुद्दे
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगर पालिका बोर्ड की बैठक शुक्रवार को हंगामेदार रही। सभासदों के विरोध के कारण बेशकीमती भूमि पर बने कांपलेक्स की नीलामी के मंसूबे पर पानी फिर गया। सभासदों ने एक स्वर से विरोध करते हुए कहा कि बिना पूर्ण विवरण के ही नीलामी की प्रक्रिया पास कराना गलत है। कंबल कितने का खरीदा जाएगा, इसकी जानकारी न देने पर सभासदों ने जमकर विरोध किया।
नगर पालिका बोर्ड की बैठक नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह की अध्यक्षता में सुबह में शुरू हुई। इसमें आगामी कार्यों को लेकर चर्चा होने लगी। इसी बीच सभासदों के सामने रखा गया कि इस बार पांच हजार कंबल बांटे जाएंगे। इसी दौरान सभासद आशुतोष तिवारी ने विरोध करना शुरू कर दिया। उन्होंने सदन में खड़ा होकर कहा कि हमें बताया जाए कि एक कंबल कितने का है और कितना सभासदों को दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस पर ईओ रोहित सिंह ने बताया कि इस बार ग्रामीण क्षेत्र हैं और 25 लाख का कंबल दिया जाएगा। इसको लेकर हंगामा शुरू हो गया कि जब ग्राम प्रधानों का वित्तीय अधिकार है तो कंबल बांटने का वहां औचित्य क्या है। इसको लेकर काफी देर तक बहस हुई। पूरा विवरण मांग रहे सभासदों ने आधे घंटे तक बैठक ठप रखी। इसी बीच अबूबकरनगर मोहल्ले में बन रहे कांपलेक्स की नीलामी का प्रस्ताव रखा गया। इस पर सभासद दिनेश शुक्ला ने सवाल किया कि इतना आनन-फानन क्यों नीलामी की जा रही है। पूरा विवरण सभासदों को पहले क्यों नहीं बताया गया। उन्होंने जब विरोध जताना शुरू किया तो एक स्वर से सभी सभासदों ने उनका साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद अजय सिंह ने उपविधि के बारे में बताने को कहा। इसके कारण यह प्रस्ताव पास नहीं हो सका। इसके बाद इंदिरा गांधी बालिका इंटर कॉलेज टाउनहॉल के शिक्षकों व कर्मचारियों की वेतन वृद्धि की बात आई तो सभासदों ने आठ प्रतिशत वृद्धि करने के लिए कहा। इसी तरह बैठक में छठ पर्व पर चाय, स्टॉल, सीसीटीवी कैमरा, ड्रोन आदि खर्च के लिए स्वीकृति दी। इस दौरान अमित मिश्रा, अनूप पांडेय, श्याम सुंदर कन्नौजिया, गोविंद चौरसिया, हुस्नआरा खातून, अजय गुप्ता, सेराज अहमद, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed