फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   nagar paloka income increased

एक साल में 17.15 करोड़ बढ़ी नगर पालिका की आय

Mon, 15 Jun 2020 09:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
nagar paloka income increased
नगर पालिका बोर्ड की बैठक को अध्यक्ष अलका सिंह ने संबोधित किया। - फोटो : DEORIA
एक साल में 17.15 करोड़ बढ़ी नगर पालिका की आय
विज्ञापन

सत्र 2019-20 में हुई 52.90 करोड़ की आय, 40.28 करोड़ हुए खर्च
बजट बैठक में नगर पालिका ने प्रस्तुत किया आय-व्यय का लेखा-जोखा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगर पालिका की वार्षिक बजट बैठक सोमवार को पं. दीनदयाल सभागार में हुई। चेयरमैन अलका सिंह की अध्यक्षता में नए व पुराने वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। साल 2018-19 के मुकाबले नगर पालिका की आय में 17.15 करोड़ की वृद्धि दर्ज की गई। जबकि आय के मुकाबले खर्च की बढ़त कम रही।
वित्तीय वर्ष 2018-19 में नगर पालिका ने विभिन्न मदों से 35 करोड़ 74 लाख 97239 रुपये की आमदनी की थी। इसमें अवशेष धन को मिलाकर नगर पालिका ने 36 करोड़ 60 लाख 65,104 रुपये खर्च किए थे। सत्र 2019-20 में नगर पालिका ने 17.15 करोड़ का इजाफा करते हुए 52 करोड़ 90 लाख 86,667 रुपये आमदनी की है। इसमें 40 करोड़ 28 लाख 13,352 रुपये खर्च किए गए हैं। 29.94 करोड़ रुपये नगर पालिका के पास अवशेष हैं। मौजूदा सत्र में नगर पालिका ने 66.35 करोड़ रुपये आय का अनुमान लगाया है। इसमें नगर विकास पर 66 करोड़ पांच लाख 50 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

इनसेट
बजट विवरण में त्रुटि पर सभासदों ने किया हंगामा
बजट विवरण में कई त्रुटियां सामने आईं। जिसपर सभासदों ने खूब हंगामा किया। वार्ड नंबर छह के सभासद दिनेश शुक्ला ने जल-गृहकर को लेकर मौजूदा वित्तीय वर्ष में दर्शाई गई अनुमानित आय पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका ने तीन वार्डों को छोड़कर 22 वार्डों की डिमांड चार करोड़ 17 लाख तैयार की है। इन्हें भी जोड़ने पर यह आंकड़ा करीब छह करोड़ हो जाता है। इसके बावजूद सत्र 2020-21 में जलकर गृहकर से मात्र साढ़े चार करोड़ आय का अनुमान लगाया गया है। भूमि बिक्री से नगर पालिका ने पिछले साल 12.38 लाख आमदनी की थी। इस साल महज तीन लाख दर्शाया गई है। चेयरमैन अलका सिंह ने टाइपिंग में गलती बताकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
फिर गरमाया काजी हाउस का मुद्दा
पिछले चार बैठकों से चला आ रहा काजी हाउस का मुद्दा बजट बैठक में भी गर्म रहा। बहस करते ज्यादातर सभासद अपने स्थान से उठ खड़े हुए। आशुतोष तिवारी, अजय सिंह, गोविंद चौरसिया, अमित मिश्रा आदि ने काजी हाउस किसी व्यक्ति को आवंटित किए जाने का आरोप लगाते हुए पत्रावली मांगी। चेयरमैन अलका सिंह व ईओ एसपी सिंह ने आरोप सिरे से खारिज करते हुए किसी प्रकार की पत्रावली उपलब्ध नहीं होने की बात कही।
इनसेट
बैठक में यह रहे मौजूद
प्रभारी टीएस दीपक तिवारी, जेई काली प्रसाद, शिवप्रसाद, काशी पांडेय, पुरुषोत्तम सिंह, सभासद अजय गुप्ता, सेराज अहमद, अनूप कुमार पांडेय, आशीष कुमार गुप्ता, हुस्नआरा खातून, चंद्रशेखर गुप्ता, सुमित गुप्ता, गीता देवी, रीमा देवी, इसरावती देवी, बेबी शाही, श्यामसुंदर कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
फोटो समाचार
बोर्ड की बैठक में रही गहमागहमी
विकास के लिए नई योजनाओं पर वार्डों के सभासदों ने रखा पक्ष
सरकार की योजनाओं को शत-प्रतिशत लोगों तक पहुंचाएं जिम्मेदार: विधायक
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। पालिका परिसर स्थित सभागार में सोशल डिस्टेंसिंग में बोर्ड की बैठक की गई। इसमें वार्ड सदस्यों ने विकास के लिए नई योजनाओं पर पक्ष रखा। घंटों चली बैठक में गहमागहमी रही। क्षेत्रीय विधायक सुरेश तिवारी ने सभी से सरकार की योजनाओं को लोगों तक शत-प्रतिशत पहुंचाने की अपील की।

सोमवार को पालिकाध्यक्ष उमाशंकर सिंह विशेन और ईओ चंद्रकृष्ण पांडेय की अध्यक्षता में बैठक की गई। इसमें क्षेत्रीय विधायक भी मौजूद रहे। अधिवक्ता और सदस्य श्रवण सिंह ने नार्मल कॉलोनी में खंभे आदि लगवाकर विद्युतीकरण, पथ प्रकाश, रवि जायसवाल ने पूर्व में प्रस्तावित नगर के मुख्य चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा अविलंब लगाए जाने की मांग की। नेहा सिंह ने वार्ड में लंबित प्रस्तावित कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण कराने सहित अन्य सदस्यों ने भी लिखित प्रस्ताव दिया। बैठक में कोविड-19 जनजागरूकता गोष्ठी में प्रशिक्षक दीपक जायसवाल, संजीव दूबे, सीपी मिश्र और आनंद कुमार वर्मा ने महामारी को फैलने से रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग, बार-बार हाथ सैनिटाइज करने आदि के बारे में जागरूक किया। इस दौरान आनंद सिंह, जोखन, अनूप साहा, धर्मवीर सिंह, अभयानंद तिवारी, संजय मद्धेशिया, अंकित सिंह, पवन मद्धेशिया, सचिन सिंह, विजय निषाद, बिट्टू सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed