फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   musladaar barish

मूसलधार हुई बारिश, किसानों के चेहरे मूरझाएं

Tue, 28 Apr 2020 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
musladaar barish
बारिश ने किसानों की बढ़ाई चिंता, सुहाना हुआ मौसम
विज्ञापन

मूसलाधार हुई बारिश, किसानों के चेहरे मुरझाए
शहर के कई मोहल्लों की सड़कों पर लगा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मौसम ने मंगलवार को अचानक करवट बदला। गरज चमक के साथ शुरू हुई बारिश से मौसम
सुहाना हो गया। उधर बारिश की वजह से किसानों की चिंता बढ़ गई है। हजारों किसान अभी अपनी फसल की मड़ाई का कार्य पूरा नहीं कर पाएं हैं। ऐसे में गेहूं के बोझ और फसल को नुकसान पहुंचा है। शहर के प्रमुख सड़कों पर जल भराव होने के कारण सड़कें कीचड़ से सरोबोर हो गईं। बारिश के साथ आंधी आने की वजह से भीखमपुर रोड सहित कई स्थानों पर लोगों के टीन शेड गिर गए।

इस बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अभी गेहूं की मड़ाई का काम खत्म नहीं हुआ है। दो दिन के अंतराल पर दो बार हुई मूसलाधार बारिश ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है। खेतों में जल भराव होने से सब्जी की फसलें भी प्रभावित हुई हैं। बारिश से शहर के न्यू कॉलोनी, रामनाथ देवरिया, वन विभाग के समीप सड़क, साकेत नगर, खरजरवा की सड़कों पर जल जमाव हो गया और नालियां चोक होने के कारण सड़कों पर पानी आ गया। नगरपालिका द्वारा इस समय नालों की सफाई का कार्य कराया जा रहा है। बारिश की वजह से सड़क पर कीचड़ फैल गई है। जानकारों का कहना है कि बारिश की वजह से खास कर सब्जी की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। लौकी, खीरा, भिंडी, मूली सहित कई सब्जियां बर्बाद हो जाएंगी। कई क्रय केंद्रों पर गेहूं बाहर ही रखा गया था, जो भीग गया। उधर जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल ने बताया कि गेहूं की अधिकांश फसलों की मड़ाई हो गई है। बारिश से सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed