फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   murder

शौच करने गई विवाहिता की हत्या

Thu, 09 Dec 2021 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
murder
छह माह पूर्व गांव के ही हुआ था प्रेम विवाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के मौना गढ़वा निवासिनी ज्योति (20) पत्नी ज्ञानचंद राजभर की धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई। वह ननद, सास आदि के साथ बुधवार शाम खेत की तरफ गई हुई थी। जहां गांव के ही कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस महिला को सीएचसी ले आई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि छह माह पूर्व ज्योति ने गांव के ही लड़के से प्रेम विवाह किया था।

बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे मौना गढ़वा निवासिनी ज्योति अपने सास सोनम पत्नी भूषण राजभर, ननद करिश्मा पुत्री श्रीकिशुन, रानी पुत्री शंभू आदि के साथ गांव के दक्षिण खेत की तरफ गई हुई थी। आरोप है कि जहां कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। महिलाओं के शोर मचाने पर हमलावर भाग निकले। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ज्योति के सीने, दाएं आंख के ऊपर सहित चार-पांच जगहों पर गंभीर चोट के निशान थे। लोगों का कहना है कि करीब तीन माह पूर्व ज्ञानचंद गुजरात कमाने गया हुआ है। छह माह पूर्व ज्योति और ज्ञानचंद ने घरवालों से विरोध कर प्रेम विवाह किया था। इस संबंध में इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed