फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Murder case registered against petrol pump manager after heated argument

Deoria News: तीखी नोकझोंक के बाद पेट्रोल पंप मैनेजर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

Sun, 28 Jul 2024 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Murder case registered against petrol pump manager after heated argument
लार। थाना क्षेत्र के बरडीहा दलपत गांव के समीप शनिवार की सुबह युवक की हत्या कर फेंके गए शव के मामले में पुलिस ने युवक के मां की तहरीर पर पेट्रोल पंप मैनेजर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। मां फुलेशरी देवी ने पंप के मैनेजर के खिलाफ कुछ दिन पूर्व पिटाई करने और शुक्रवार की रात गर्म पानी केमिकल डाल जान लेने का आरोप लगा तहरीर दी। पुलिस पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस पर पुलिस और लोगों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। नाराज लोगों ने लार पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लोगों का तेवर देख पुलिस बैकफुट पर आ गई। वहीं परिजन केस दर्ज होने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करने की बात पर अडिग हो गए। यह देख आनन फानन में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी मैनेजर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। वहीं गांव के माहौल को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने बताया कि पेट्रोलपंप मैनेजर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed