फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   municipal chairman adopted tb patient sisters

क्षय रोगी बहनों को पालिकाध्यक्ष ने लिया गोद

Sat, 30 Jan 2021 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
municipal chairman adopted tb patient sisters
क्षय रोगी बहनों को पालिकाध्यक्ष ने लिया गोद
विज्ञापन

देवरिया। क्षय रोग से पीड़ित दो बहनों को नगर पालिका अध्यक्ष ने गोद लिया है। शनिवार को दोनों को पौष्टिक खाद्य सामग्री तथा दैनिक उपयोग का सामान दिया गया। पालिकाध्यक्ष ने उनके देखभाल की जिम्मेदारी ली।

क्षय रोग के उन्मूलन के लिए सरकार गंभीर है। राज्यपाल ने इस रोग से पीड़ित गरीब लोगों को गोद लेने की पहल की है। शहर के देवरिया खास मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाले गंगेश विश्वकर्मा मेहनत-मजदूरी कर जीवन-यापन करते हैं। उनकी दो पुत्रियां संजीवनी (17) व शीतल (15) क्षय रोग से पीड़ित हो गईं। विभाग की ओर से उन्हें दवाएं तथा पौष्टिक आहार के लिए पांच सौ रुपये मुहैया कराई जा रही हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. वी झा, उपजिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आरपी यादव, डीपीसी देवेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ लैब पर्यवेक्षक सुनील सिंह ने नगर पालिका अध्यक्ष से दोनों बहनों को गोद लेने की गुजारिश की तो और वह तैयार हो गईं। शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष देवरिया खास पहुंचीं और रेडक्रास सोसायटी के सचिव अखिलेंद्र शाही, जिला क्षय रोग अधिकारी की मौजूदगी में शीतल व संजीवनी को पौष्टिक वस्तुओं च्यवनप्राश, चना, गुड़, सूख मेवा, फल आदि दिया। रेडक्रास के सचिव अखिलेंद्र शाही ने छोहाड़ा, किसमिस, कंबल, साबुन, शैंपू, सर्फ, सैनिटाइजर आदि दैनिक उपयोग की सामग्री दी। उन्होंने कहा कि वह समय-समय पर उनसे मिलती रहेंगी और उनके स्वस्थ होने तक जरूरी सामग्री उपलब्ध कराएंगी। गंगेश ने कहा कि क्षय रोग विभाग के लोग घर आकर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेते हैं और दवा उपलब्ध कराते हैं। बैंक खाते में रकम भी भेजी जाती है। इस दौरान राकेश पांडेय, सुनील सिंह, मृत्युंजय पांडेय, अभिषेक यादव, मांधाता सिंह, सभासद आशीष गुप्ता, विनोद मिश्रा, अजय जायसवाल, उदयभान उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed