{"_id":"69ea7d6046794a4e180eb8ca","slug":"mulayam-and-ranjit-brothers-of-the-main-accused-in-the-baitalpur-firing-incident-arrested-deoria-news-c-208-1-deo1030-180133-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बैतालपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपी के भाई मुलायम और रंजीत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बैतालपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपी के भाई मुलायम और रंजीत गिरफ्तार
विज्ञापन
गौरी बाजार। बैतालपुर क्षेत्र के सोपरी बुजुर्ग निवासी पप्पू यादव की सरेआम गोली मारकर की गई हत्या के मामले में प्रमुख दो बदमाशों रंजीत और मुलायम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त कट्टा, जिंदा कारतूस, बाइक, स्कूटी व मोबाइल बरामद किया गया है। मुख्य आरोपी पंचम गोड़ अभी भी फरार है।
पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि घटना में मुख्य आरोपी पंचम के साथ तीन और बदमाश शामिल थे। गिरफ्तार बदमाश रंजीत और मुलायम भाई हैं। इनका तीसरा भाई पंचम ही इस घटना का मुख्य आरोपी है। इसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उन्हें आशंका था कि पप्पू ही हम लोगों के बारे में पुलिस को सूचना दे रहा था। उसे पहले कई बार समझाया भी था, लेकिन वह पुलिस का मुखबीर बन गया था।
बता दें कि ग्राम सोपरी खुर्द निवासी पप्पू यादव को बीते 12 अप्रैल रविवार की देर रात उस समय कनपटी पर सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह बैतालपुर डिपो के नजदीक के एक रेस्टोरेंट पर भोजन करने गया था। पप्पू यादव की मौत सुनिश्चित होने के बाद हत्यारोपी मौके से फरार हो गए। सरेआम हुई हत्या से सनसनी मच गई। घटना पुलिस के लिए चुनौती थी। सूचना मौके पर पहुंचे एसपी अभिजीत आर शंकर ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया था।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने मृतक पप्पू यादव के पिता धारी यादव की तहरीर पर छह नामजद व कुछ अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई। चार आरोपियों नवनाथ गोड़, मालती निवासी सोपरी और आनंद कुमार उर्फ कुमकुम व रामसकल यादव निवासी सोपरी बुजुर्ग को बीते 15 अप्रैल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर वे उपनिरीक्षक अजीत कुमार यादव, हे.कांस्टेबल विरेंद्र कुमार, आकाश यादव, बृजेश कुमार, अरविंद यादव, धर्मेंद्र कुमार ने भगुआ ढाले के समीप से रंजीत गौंड़ और मुलायम गौंड़ निवासी ग्राम सोपरी खुर्द को दबोच लिया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक बाइक व एक स्कूटी और एक एंड्रायड मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना के बारे में जानकारी दी और बताया कि उनका एक साथी अभी फरार है, जिसके साथ मिलकर उन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया था।