फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   mrf center ready in city

एमआरएफ सेंटर तैयार, शहर के कूड़े से बनेगी खाद

Sun, 11 Sep 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
mrf center ready in city
शहर के भुजौली कालोनी में एमआएफ सेंटर बन कर तैयार कुडे से बनेगा खाद।संवाद - फोटो : DEORIA
एमआरएफ सेंटर तैयार, शहर के कूड़े से बनेगी खाद
विज्ञापन

अक्तूबर से शुरू होगा सेंटर, शहर के भुजौली कॉलोनी के पास किया गया है निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के कूड़े से खाद बनाकर नगर पालिका सस्ते दर पर किसानों को मुहैया कराएगी। इसके लिए शहर की भुजौली कॉलोनी में एमआएफ सेंटर बन कर तैयार हो गया है, जो अगले माह से काम करना शुरू कर देगा। इसके बन जाने से कूड़ा निस्तारण की समस्या का भी निदान हो जाएगा।
नगर पालिका की ओर से एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर बनाया गया है। यहां पर सूखे एवं गीले कूड़े को अलग-अलग किया जाएगा। मशीन से गीला व सूखे कचरे से कंपोस्ट खाद के लिए वहां बने गड्ढे में डाल दिया जाएगा। जबकि प्लास्टिक, लोहा, पीतल व अन्य सामग्री को कबाड़ी को बेच दिया जाएगा। इससे नगर पालिका की आय बढ़ेगी।
विज्ञापन

अनुमानत: इन दिनों शहर से हर दिन 70 टन कचरा निकल रहा है। जिसे नगर पालिका की तरफ से बने भुजौली कॉलोनी के मैटेरियल रिकवरी फैसेलिटी सिस्टम के जरिए अक्तूबर से खाद बनाई जाएगी। इस पर करीब करीब साठ लाख रुपये खर्च किया गया है। इसके जरिए कूड़ा का निस्तारण किया जाएगा। इसके होने से शहरवासियों को भी काफी सहूलियत मिलेगी। कूड़े का सही उपयोग हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
एमआरएफ सेंटर बन कर तैयार हो गया है। खाद के लिए गड्ढा बना दिया गया है। जैविक खाद तैयार होगी, जिससे किसानों को सस्ते दर पर दी जाएगी। पैकेजिंग की भी व्यवस्था बनाई गई है।
-रोहित कुमार सिंह, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed