{"_id":"69dfdf5ca5ddf5df24068fa4","slug":"motocyclist-died-after-hitting-a-truck-deoria-news-c-208-1-deo1035-179507-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Thu, 16 Apr 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। देवरिया-कसया मार्ग पर गढ़रामपुर के पास बुधवार की दोपहर में बाइक सवार को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। आसपास के लोगों ने ट्रक कोघेर लिया। इस बीच मौका पाकर चालक भाग गया।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के सोनहुला रामनगर गांव निवासी अंकित गोंड (22) बाइक से घर का सामान लेने गाढ़रामपुर जा रहा था। अभी वह मुख्य मार्ग पर गढ़रामपुर नहर पुलिया से कुछ दूर आगे बढ़ा था कि कसया की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
आसपास के लोग उसे सीएचसी तरकुलवा ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर मां मीरा देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
प्रभारी एसओ संजय चंदेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है। संवाद