फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mother and son's heads were broken for refusing to remove the balcony of the house

Deoria News: मकान का छज्जा हटाने से मना करने पर मां-बेटे का सिर फोड़ा

Fri, 20 Dec 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 20 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Mother and son's heads were broken for refusing to remove the balcony of the house
खुखुंदू। क्षेत्र के मुजुरी खुर्द गांव में बृहस्पतिवार दोपहर को मकान का छज्जा निकालने से रोकने पर कुछ लोगों ने मां और बेटे को लोहे की राॅड से हमला कर सिर फोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं, दूसरे पक्ष का आरोप है कि अपने जमीन में छज्जा निकाला जा रहा था। इस दौरान वाद-विवाद हुआ।
विज्ञापन

खुखुंदू क्षेत्र के मुजुरी खुर्द गांव निवासी रामू राजभर का मकान निर्माण हो रहा है। बृहस्पतिवार की दोपहर को मकान का छज्जा निकालने को लेकर मनीष कुमार खरवार से विवाद होने लगा। आरोप है कि रामू पक्ष के लोगों ने मनीष के ऊपर लोहे की राॅड से हमला कर दिया। जिसमें मनीष का सिर फूट गया और वह जमीन पर गिर पड़ा। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां आशा देवी को भी हमलावरों ने पीटकर जख्मी कर दिया। उधर, रामू राजभर का कहना है कि अपने जमीन में छज्जा निकाल रहे थे। मनीष आकर हंगामा करने लगा। उसे धक्का दिया, जिससे गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed