{"_id":"5e5fee2d8ebc3eebbb5527e1","slug":"moter-in-law-died-in-accident-salempur-news-gkp343602310","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने सास बहू को रौंदा, सासु की मौत, बहू घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने सास बहू को रौंदा, सासु की मौत, बहू घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर ने सास-बहू को रौंदा, सास की मौत, बहू घायल
मेहरौना खेमादेई मार्ग पर स्कूल के सामने हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेहरौनाघाट। खेमादेई मेहरौना मार्ग पर एक स्कूल के सामने तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने सास-बहू को रौंद दिया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने सास को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल बहू को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खलिफन की पत्नी चंपा देवी बहू पार्वती देवी के साथ बुधवार को किसी काम से गांव से बाहर जा रही थी। अभी वह गांव के बाहर मेहरौना खेमादेई मार्ग पर पहुंची थीं कि तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने रौंद दिया। इसमें चंपा देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पार्वती गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे गांव के लोगों ने आनन-फानन सीएचसी लार पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने चंपा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पार्वती देवी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। चंपा देवी के तीन बेटे धर्मेंद्र, राजकुमार, राजेश और बेटी गुड्डी है। घटना के बाद से ही गुड्डी बदहवास है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पार्वती की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस बाबत एसओ विनय सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।