फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Most of the buses went to Mahakumbh, problems increased on Delhi-Lucknow route

Deoria News: महाकुंभ में गईं अधिकांश बसें, दिल्ली-लखनऊ रूट पर बढ़ी दिक्कत

Thu, 13 Feb 2025 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 13 Feb 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Most of the buses went to Mahakumbh, problems increased on Delhi-Lucknow route
देवरिया। महाकुंंभ में डिपो की अधिकांश बसें भेज दिए जाने का खामियाजा लंबी दूरी पर जाने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। पिछले एक पखवारे से देवरिया से लखनऊ व दिल्ली की सेवाएं नहीं संचालित हो रही हैं। इससे इन रुटों पर जाने वाले यात्रियों को दिक्कतें हो रही है। ऐसे में वह कई जगह से साधन बदल-बदलकर कर अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

माघ पूर्णिमा के चलते परिवहन निगम की 33 एवं अनुबंधित 24 बसें प्रयागराज के लिए यात्रियों को लेकर गई हैं। बुधवार की शाम तक यह बसें वापस नहीं आई थीं। महाकुंभ के चलते डिपो स्तर पर लंबी दूरी वाले मार्ग माने जाने वाले दिल्ली व लखनऊ रुट पर बसें नहीं भेजी जा रही हैं। ऐसे में जो यात्री इन रुटों पर जाने वाले हैं, उनकी परेशानी बढ़ गई है। इधर अधिकांश ट्रेनों में भी भीड़ होने एवं महाकुंभ में चलाए जाने एवं लेटलतीफी के चलते बसों से जाने के लिए यात्री डिपो में आ रहे हैं, लेकिन यहां पूछताछ कक्ष व अधिकारियों के पास जाने पर उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है। बुधवार को बरियारपुर क्षेत्र की नीलिमा जो अपनी छोटी पुत्री के साथ बैग सहित डिपो में आईं थी, उन्हें बताया कि अभी दिल्ली के लिए बस सेवा बंद है। नीलिमा ने बताया कि उन्हें दिल्ली जाना है, वहां उनके पति कार्य करते हैं। लेकिन यहां आने पर पता चला कि दिल्ली के लिए कोई सेवा नहीं संचालित की जा रही है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिलदेव प्रसाद ने बताया कि महाकुंभ में अधिकांश बसें चलाए जाने के लिए अभी दिल्ली व लखनऊ रुट पर बसों का संचालन बंद है। माघ पूर्णिमा स्नान पर्व के लिए निगम की 33 व अनुबंधित 24 बसों को प्रयागराज भेजा गया है। बसों की वापसी के बाद लंबी दूरी की सेवाओं का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed