{"_id":"607f28038ebc3ec1993dc611","slug":"more-than-70-huts-turn-to-ashes-deoria-news-gkp392581638","type":"story","status":"publish","title_hn":"परसियां देवार में आग ने मचाई भारी नुकसान, तीन मोहल्लों की करीब 70 झोपड़ियां जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परसियां देवार में आग ने मचाई भारी नुकसान, तीन मोहल्लों की करीब 70 झोपड़ियां जलकर राख
विज्ञापन

बरहज। सरयू नदी पार दियारा क्षेत्र के परसियां देवार के लिए मंगलवार का दिन अशुभ रहा। गांव में चूल्हे से उठी चिंगारी ने भारी तबाही मचाया। आग लगने से तीन मोहल्लों की करीब 70 झोपड़ियां जल गईं।
मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे परसियां देवार के गोंड मोहल्ले के एक घर के चूल्हे से उठी चिंगारी से झोपड़ी में आग पकड़ लिया। लोग जब तक कुछ कर पाते, आग विकराल रुप अख्तियार कर ली। तेज पछुआ हवा के कारण आग गोंड़ बस्ती से परसियां देवार, दलित बस्ती और धोबी टोला में पहुंच गई। सूचना पर एसडीएम संजीव कुमार यादव, सीओ देवानंद, इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। जबकि फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां बुला ली गईं। जो नाकाफी साबित हो रही थीं। ग्रामीणों की मदद और काफी जद्दोजहद के बाद करीब तीन बजे आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में प्रभु के मवेशी, नकदी, अनाज, चार बाइक, सात सिलाई मशीन, सात टुल्लू पंप, छह पंपिंग सेट, कपड़ा, बर्र्तन, आभूषण आदि सामान जल गए। एसडीएम संजीव यादव ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। राजस्व टीम लगाकर क्षति का आंकलन कराया जाएगा। घटना में 60-70 झोपड़ियां जली हैं। जिससे लोगों को काफी नुकसान हुआ है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।