फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   moon seen ramjan from today

Deoria News: शाम को दिखा चांद, माह-ए-रमजान का हुआ आगाज

Tue, 12 Mar 2024 10:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 12 Mar 2024 10:14 AM IST
विज्ञापन
moon seen ramjan from today
रोजेदार आज रखेंगे पहला रोजा, तरावीह की विशेष नमाज शुरू
विज्ञापन

...फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सोमवार की शाम को चांद के दीदार के साथ ही माह-ए-रमजान की शुरुआत हो गई। इसके साथ ही रोजेदार मंगलवार को पहला रोजा रखेंगे। इधर, रमजान की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। रोजा रखने वालों ने सहरी और इफ्तार के लिए बाजार में विभिन्न प्रकार की सेवइयां, दीनी किताबें, टोपी सहित अन्य सामानों की खरीदारी की।
माह-ए-रमजान को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों खासकर बच्चों व बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सोमवार को शहर के अबूबकरनगर स्थित जामा मस्जिद, छोटी मस्जिद, बांस देवरिया, न्यू काॅलोनी, रामनाथ देवरिया, अलीनगर, इलाही टोला सहित अन्य स्थानों पर मस्जिदों की साफ-सफाई की गई। रजमान की तिथि निर्धारित होने के बाद इफ्तार के सामानों की दुकानें सजने लगी हैं। तहसील चौक पर स्थित दुकानों से लोगों ने सेवईं, खजूर, इत्र, शरबत, पाव सहित अन्य आवश्यक सामानों की खरीदारी की।
विज्ञापन



मंगलवार को रखा जाएगा पहला रोजा
जामा मस्जिद अंजुमन इस्लामिया के पेश इमाम मुफ्ती अशफाक अहमद काशमी एवं अंजुमन इस्लामिया के पूर्व सदर शकील अहमद सिद्दीकी ने बताया कि सोमवार की शाम को माह-ए-रमजान का पहला चांद देखा गया। इसके साथ ही तरावीह की नमाज व इबादत का दौर शुरू हो गया। मंगलवार को पहला रोजा रखा जाएगा और एक माह बाद खुशियों का त्योहार ईद मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां पढ़ी जाएगी तरावीह की नमाज
जामा मस्जिद, छोटी मस्जिद, तीड़ी मस्जिद, मदीना मस्जिद, अहमदनगर, अली नगर स्थित मस्जिद।


मुस्लिम समाज में 15 दिन से चल रही तैयारी
रमजान माह को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों व मोहल्लों में 15 दिन पहले से ही तैयारी प्रारंभ है। लोग दिनचर्या के बारे में तैयारी कर रहे थे, सहरी व इफ्तार का सामान खजूर, चिप्स, शरबत आदि खरीद लिए हैं। इबादत के साथ लोगों की मदद करने की योजना बनाई जा रही है।



मुकद्दस रमजान
आज का इफ्तार
12 मार्च 2024
सुन्नी 6:04 बजे शाम
शिया 6:09 बजे

कल की सेहरी
13 मार्च 2024

सुन्नी 4:43 बजे सुबह
शिया 4:39 बजे
नोट....सहरी व इफ्तार में क्षेत्रवार समय में परिवर्तन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed