{"_id":"65808b105c1455585e0148a7","slug":"money-of-a-woman-sitting-in-a-tempo-was-stolen-deoria-news-c-208-1-deo1003-15339-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: टेंपो में बैठी महिला का रुपये से भरा बटुआ उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: टेंपो में बैठी महिला का रुपये से भरा बटुआ उड़ाया
Mon, 18 Dec 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
खुखुंदू चौराहे पर हंगामा होने के बाद पहुंची पुलिस, बाहर फेंका मिला बटुआ
खुखुंदू। मायके से ससुराल जाने के लिए टेंपो में बैठी एक महिला का रुपये से भरा बटुआ गायब हो गया। भाड़ा देने के लिए महिला बटुआ खोजने लगी तो उसे इसका पता चला। फिर उसने हंगामा शुरू कर दिया। उधर, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और टेंपों में बैठी दूसरी सवारियों की तलाशी लेने लगी। इसी बीच किसी ने मौका पाकर बटुआ टेंपो से फेंक दिया। पुलिस ने बटुआ पीड़ित महिला को वापस लौटा दिया।
भटनी थाना क्षेत्र के बनकटा दीक्षित निवासी रेनू देवी का भलुअनी थाना क्षेत्र के हाटा गांव में मायका है। सोमवार को वह मायके से ससुराल जाने के लिए टेंपो में बैठी। टेंपो लेकर चालक खुखुंदू चौराहे पर पहुंचा और गाड़ी सड़क किनारे रोककर भाड़ा वसूलने लगा। भाड़ा देने के लिए जब रेनू देवी अपना बटुआ खोजने लगी तो बटुआ गायब था। बगल में बैठी महिला पर शंका व्यक्त करते हुए उन्होंने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। पुलिस को आते देख टेंपो में सवार चोर ने बटुए को टेंपो के बाहर गिरा दिया। पुलिस ने बटुआ उठाकर पीड़ित महिला को वापस लौटा दिया। पीड़ित महिला ने बटुआ खोलकर जांचा तो उसमें रखे दस हजार रुपये सुरक्षित मिले। फिर वह अपनी ससुराल के लिए निकल गई। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि महिला कोई कार्रवाई नहीं करना चाह रही थी। उन्होंने तहरीर नहीं दी।