फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   mobile unit van un deoria

कोरोना काल में मोबाइल यूनिट वैन बनी मददगार

Mon, 06 Jul 2020 10:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
mobile unit van un deoria
बैतालपुर के पाण्डेयचक गांव में कोरोना संधिग्धो का सैपल लेते मोबाइल यूनिट के लोग। - फोटो : DEORIA
कोरोना काल में मोबाइल यूनिट वैन बनी मददगार
विज्ञापन

संक्रमितों के संपर्क में रहने वालों के सैंपल कलेक्शन कर रही
107 प्रभावित गांवों की दी गई जिम्मेदारी, गांव में ही लिए जा रहे सैंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मोबाइल यूनिट टीम संक्रमितों के गांवों में इलाज के साथ-साथ कोरोना संदिग्धों के सैंपल लेगी। जिले के 107 प्रभावित गांवों की जिम्मेदारी टीम को दी गई है। रूट चार्ज के अनुसार टीम सभी गांवों में पहुंचेगी। इससे लोगों को काफी हद तक सहूलियत मिल रही है। इसकी मॉनिटरिंग के लिए एक एसीएमओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
सीएचसी, पीएचसी से दूर गांवों में सामान्य रोगियों के इलाज के लिए जिले को चार मोबाइल यूनिट वाहन मिले हैं। (चलित अस्पताल) इस वाहन में इलाज की पूरी व्यवस्था है। एक वैन पर डॉक्टर, एलटी समेत छह लोगों की टीम है। महामारी से निपटने के लिए इसकी व्यवस्था में बदलाव किया गया है। जिले के जिन गांवों में कोरोना संक्रमित मिले हैं। उन गांवों में मोबाइल यूनिट वैन को भेजा जा रहा है। सामान्य रोगियों के इलाज के अलावा कोरोना संदिग्धों के सैंपल लेने की जिम्मेदारी इन्हें दी गई है। अब जिले के 107 गांवों में कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन गांवों में मोबाइल यूनिट वैन को भेजा जाएगा। इसके लिए रूट चार्ट तैयार किया गया है। गांवों में पहुंच रही टीम सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना संदिग्धों के सैंपल कलेक्शन कर जांच के लिए भेज रही है। अब तक 180 से अधिक लोगों के सैंपल मोबाइल यूनिट वैन की टीम जांच के लिए भेज चुुकी है। वहीं, सामान्य सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों के इलाज से जहां डॉक्टर कतरा रहे हैं। वहीं, आसानी से मोबाइल वैन टीम की ओर से दवा उपलब्ध कराई जा रही है। अब तक बीस से अधिक प्रभावित गांवों को मोबाइल यूनिट वैन टच कर चुकी है। मोबाइल यूनिट वैन के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि जिन गांवों में संक्रमित मिले हैं। वहां उनके संपर्क में रहने वालों के सैंपल मोबाइल यूनिट टीम ले रही है। इससे सैंपल कलेक्शन सेंटरों पर दबाव कम है और लोगों के लिए सहूलियत भी।
विज्ञापन

एक टीम में छह कर्मचारी
देवरिया। मोबाइल यूनिट वैन की एक टीम में एक डॉक्टर, एक स्टाफ नर्स, एक एलटी, एक फार्मासिस्ट और दो चपरासी शामिल हैं। जिले में चार मोबाइल यूनिट इन दिनों काम कर रही है। उधर, मोबाइल यूनिट टीम में जिला कोऑर्डिनेटर मिर्जा जावेद, डॉ. केडी अंसारी, डॉ. आरटी सिंह, डॉ. एससी श्रीवास्तव, डॉ. अली माजिद, एलटी चंदन यादव, चंद्रकमल, योगेंद्र पासवान, सुनील कुमार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मोबाइल यूनिट टीम में एक एलटी भी है। इसलिए जिन गांवों या कस्बा में कोरोना के मरीज मिले हैं। उन गांवों में टीम को भेजा जा रहा है और थर्मल स्क्रीनिंग के साथ कोरोना संदिग्धों के सैंपल कलेक्शन किए जा रहे हैं। गांव में ही लोगों को जांच व इलाज की सुविधा भी आसानी से मुहैया हो रही है।
-डॉ.आलोक कुुमार पांडेय, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed