{"_id":"6015a42c8ebc3e2c4b716102","slug":"mna-introgated-in-theft-case-deoria-news-gkp382857262","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के मामले में पुलिस कई लोगों से कर रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के मामले में पुलिस कई लोगों से कर रही पूछताछ
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में पिछले तीन दिनों में हुई चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बन गई हैं। मामले के खुुलासे में जुटी पुलिस कई संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर रही है। जबकि क्षेत्राधिकारी दिनेश सिंह यादव ने घटनाओं की जानकारी ली। उन्होंने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
शनिवार को पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को उठाया है। जिनसे पूछताछ कर रही है। सर्द मौसम और घने कोहरे का फायदा उठाकर चोरों ने पिछले दिनों बालूछापर, पांडेय फुलवरिया, खेरिया, बिजौली तिवारी, कपरवार और भड़सरा में चोरों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। बीते तीन दिनों से चोर पुलिस के लिए सिरदर्द बने हैं। सूत्रों की मानें तो पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगा है। पुलिस जिस पर जांच कर रही है। इस संबंध में सीओ दिनेश सिंह यादव ने बताया कि तहकीकात की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।