फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   MLC election voting today

एमएलसी चुनाव की वोटिंग आज

Thu, 02 Feb 2017 11:25 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 02 Feb 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
MLC election voting today
एमएलसी चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट से चुनाव सामग्री लेकर मतदान स्थल के लिए रवाना होते चुनाव कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। स्नातक एमएलसी के लिए मतदान तीन फरवरी यानी आज है। नगर पालिका परिषद और ब्लॉक मुख्यालयों में मत पड़ेंगे। मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुबह आठ से शाम चार बजे तक मत डाले जाएंगे। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को दोपहर दो बजे से पोलिंग पार्टी की रवानगी शुरू हुई। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को इलाके में भ्रमण करते रहने को कहा गया है। किसी तरह की दिक्कत होने पर अविलंब अवगत कराने को कहा गया। जिले में 23 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन


सीडीओ राजेश त्यागी और एडीएम प्रशासन ने पीठासीन अधिकारियों को बैलेट बॉक्स और मतपत्र मुहैया कराया। इसके बाद पीठासीन अफसर टीम के साथ वाहन से रवाना हुए। देर शाम तक पोलिंग पार्टी ब्लॉक मुख्यालयों और नगर पालिका परिषद में पहुंच गई। नगर क्षेत्र के मतदाता नगर पालिका परिषद और ब्लॉक मुख्यालयों में वोट का इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन


डीएम अनिता श्रीवास्तव ने बताया कि पासपोर्ट, डीएल, इनकम प्रमाण पत्र, स्नातक का मूल प्रमाण पत्र, केंद्र सरकार, सरकारी क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों अथवा अन्य निजी औद्योगिक घरानों की ओर से जारी सेवा पहचान पत्र के दिखाकर मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे। उधर, प्रत्याशियों के समर्थकों ने गुरुवार को भी जनसंपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाताओं से प्रत्याशियों के नाम के आगे प्रथम वरीयता का मत देने की मांग की। अपने प्रत्याशी को बेहतर बताया और कहा कि स्नातकों के लिए संघर्ष करने वाले को वोट दें। स्नातक निर्वाचन के मद्देनजर जिले की सभी शराब दुकानें शुक्रवार को शाम चार बजे तक बंद रहेंगी। डीएम ने बताया कि आदेश का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed