फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   MLA Jaiprakash raises issue of roadways bus station

Deoria News: विधायक जयप्रकाश ने उठाया रोडवेज बस स्टेशन का मुद्दा

Sat, 27 Jun 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 27 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
MLA Jaiprakash raises issue of roadways bus station
रुद्रपुर/मदनपुर। विधायक जय प्रकाश निषाद ने सीएम से राप्ती नदी के किनारे पटवनिया में पंपिंग स्टेशन और बस स्टेशन बनवाने की मांग उठाई। वहीं परिवहन मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बस स्टेशन की दुर्दशा की कहानी बताई।
विज्ञापन

नगर स्थित जर्जर बस स्टेशन वर्षो से राजनीति का अड्डा बना है। जिसको बनवाने के लिए परिवहन मंत्री से लेकर, विधायक और एमएलसी बार बार दावा कर चुके हैं, परंतु अब तक धरातल पर काम नही दिखा।
विज्ञापन

हल्की बारिश होने पर भी रोडवेज परिसर तालाब बन जाता है। विपक्ष भी बस स्टेशन को लेकर आए दिन आंदोलित रहता है।
वहीं दोआबा के सचौली पटवनिया में रेगुलेटर से बरसात का पानी नही निकलने से 52 गांव के किसानों की फसल प्रभावित होती है। यहां पानी निकालने के लिए पंपिंग स्टेशन का प्रस्ताव शासन में लंबित है। उन्होंने कहा कि दोनों मांग लंबे समय से की जा रही है। अब इसका समाधान हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को सीएम के मंच पर कृषि मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री और परिवहन मंत्री की मौजूदगी में इन मुद्दों पर उठाते हुए विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि अगर ये दोनों परियोजनाएं पूर्ण हो जाएं तो इलाके के सैकड़ों लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed