फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   missing laboers body found in pokhara

घर से गायब मजदूर का शव रेलवे ट्रैक के किनारे पोखरे में मिला

Mon, 07 Oct 2019 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
missing laboers body found in pokhara
पोखरे में मिला लापता मजदूर का शव
विज्ञापन

कनपटी पर चोट का निशान, हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
भटनी। दो दिन पूर्व घर से लापता मजदूर का शव सोमवार को गांव के सामने रेलवे ट्रैक के किनारे पोखरे में उतराता मिला। मजदूर की कनपटी पर चोट के निशान देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भटनी थानाक्षेत्र के उसका गांव निवासी रामप्रवेश राजभर (55) शनिवार को मजदूरी के लिए घर से निकला। शाम तक वापस नहीं लौटने पर घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिली तो सूचना पुलिस को दी। सोमवार को गांव के सामने रेलवे ट्रैक के किनारे पोखरे में लोगों ने उनका शव उतराता देखकर सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। मजदूर की कनपटी पर चोट के निशान था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि रामप्रवेश शराब के आदी थे। शनिवार शाम को ग्रामीणों ने उन्हें देसी शराब की दुकान पर देखा था। हालांकि घर वालों ने हत्या की आशंका जताई है। इस बाबत एसओ अश्वनी राय ने कहा कि तहरीर के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पति के आने की राह देखती रह गई विमला
भटनी। उसका गांव निवासी मजदूर रामप्रवेश राजभर सुबह मजदूरी के लिए जाता तो रात को वापस लौटता था। रोजाना रात में पत्नी उसके आने के बाद साथ में ही भोजन करती थी। शनिवार को रामप्रवेश घर से निकला और देर रात तक नहीं लौटा। परिजनों को चिंता सताने लगी। बेटा अमरजीत अपने दोस्तों के साथ पिता को खोजने निकल गया। पत्नी विमला दरवाजे पर बैठ पूरी रात पति के आने की राह देखती रही। रविवार को वह खुद खोजने निकल पड़ी, लेकिन सोमवार सुबह जब सूचना मिली तो विमला पर मानो पहाड़ टूटकर गिर गया। वह बार-बार बेहोश हो जाती थी। रामप्रवेश के तीन बेटों में बड़ा बेटा अमरजीत घर पर रहकर कामों में पिता का हाथ बंटाता था। दो बेटे विदेश में परिवार की माली हालत सुधारने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed