{"_id":"68dd745a54ce6ad8f308593d","slug":"miscreants-attacked-a-youth-with-a-knife-and-injured-him-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-164538-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मनबढ़ों ने चाकू से हमला कर युवक को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मनबढ़ों ने चाकू से हमला कर युवक को किया घायल
Thu, 02 Oct 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। नवलपुर चौराहा से काम निपटने बाद बाइक से अपने साथियों के साथ घर लौट रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने चाकू से प्रहार कर दिया। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। आनन-फानन लोगों ने घायल को सीएचसी पर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां आने इलाज के बाद भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर डाक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के धनौती राय गांव निवासी विशाल यादव (22) वर्ष पुत्र प्रेम प्रकाश यादव बुधवार की सुबह किसी काम से गांव के अपने दोस्त प्रियांशु और सूरज के साथ नवलपुर चौराहे पर गए थे। काम निपटाने के बाद करीब 8.30 बजे वापस घर लौट रहे थे। अभी तीनों रामपुर बछऊर ढाला समीप स्थित एक बगीचा में पहुंचे। आरोप है वहां पहले से घात लगाकर बैठे कुछ युवकों ने उनसे उलझने लगे।
विरोध करने पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे विशाल के शरीर पर कई जगहों पर चोट आ गई। उसके नाक से खून नहीं बंद हो रहा था। आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर उसकी हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज के लिए ले रेफर कर दिया।