फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   minister of state laid stone for power house

राज्यमंत्री ने सूरजपुर में किया पॉवर हाउस का शिलान्यास

Thu, 22 Jul 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
minister of state laid stone for power house
राज्यमंत्री ने सूरजपुर में किया पॉवर हाउस का शिलान्यास
विज्ञापन

रुद्रपुर। रामलक्षन क्षेत्र के सूरजपुर गांव में बृहस्पतिवार को राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने विद्युत उपकेंद्र की आधारशिला रखी। उन्होंने 628 लाख की लागत से बनने वाले पॉवर हाउस को चार माह में जनता को सौंपने का वादा किया।

उन्होंने कहा कि सूरजपुर में निर्माणाधीन पॉवर हाउस रामलक्षन क्षेत्र सैकड़ों गांवो में लो वोल्टेज की समस्या का समाधान करेगा। 33 केवी के विद्युत उपकेंद्र से करीब 100 गांवों की बिजली व्यवस्था चकाचक हो जाएगी। यूपी की योगी सरकार गांव गरीब और किसानों को मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित कर रही है। बिजली के मामले में रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र आत्मनिर्भर हो चुका है।यहां चार साल में सात पावर हाउस के निर्माण और क्षमता को बढ़ाकर हर गांव में तेज रोशन फैलाने का काम किया गया। रोशनी के बिना जीवन और दिनचर्या मुश्किल हो गई थी। पिछली गैर भाजपा सरकारें जनता को उनके अधिकार से वंचित कर सिर्फ लूट खसोट में लगी रही। वर्तमान योगी और मोदी की सरकार जनसरोकारों को आगे बढ़ा रही हैं। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार, एसडीओ एके पॉल, जेेसी यादव, राजेंद्र प्रसाद, संगमधर दूबे, जितेंद्र गुप्ता, विश्वविजय निषाद, धीरज तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed